Chandra Grahan June 2020: आज पड़ने वाला है चंद्रग्रहण, जानें-सूतक समय कब शुरू और खत्म हो रहा है

Chandra Grahan June 2020 धार्मिक मान्यता है कि जब पृथ्वी और चंदमा के बीच सूर्य आ जाता है तो इसके चलते चंद्रग्रहण पड़ता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को लगता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:28 PM (IST)
Chandra Grahan June 2020: आज पड़ने वाला है चंद्रग्रहण, जानें-सूतक समय कब शुरू और खत्म हो रहा है
Chandra Grahan June 2020: आज पड़ने वाला है चंद्रग्रहण, जानें-सूतक समय कब शुरू और खत्म हो रहा है

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chandra Grahan June 2020:आज चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह एशिया, अफ्रीका और यूरोप महादेशों सहित भारत में भी दिखाई देने वाला है। धार्मिक मान्यता है कि जब पृथ्वी और चंदमा के बीच सूर्य आ जाता है तो इसके चलते चंद्रग्रहण पड़ता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को लगता है। इस दौरान राहु और केतु का प्रकोप पृथ्वी पर रहता है, जिसका चिरकाल में समुद्र मंथन के समय भगवान श्रीहरि विष्णु जी ने अमृतपान करने के लिए वध कर दिया था। इसके बाद राहु और केतु को चन्द्रमा और पृथ्वी की छाया में स्थान दिया गया है। आज के दिन राहु और केतु की पूजा करना विशेष फलदायी होता है। आइए, चंद्र ग्रहण का समय और सूतक के बारे में जानते हैं-

चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार आज चंद्र ग्रहण रात्रि में 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर मध्य रात्रि के 2 बजकर 34 मिनट तक रहने वाला है।

चंद्र ग्रहण सूतक समय

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के पूर्व के काल को सूतक कहा जाता है। हालांकि, सूर्य ग्रहण का सूतक समय अधिक होता है। जबकि चंद्र ग्रहण का सूतक समय कम होता है। इसे आप आसान शब्दों में इस तरह समझ सकते हैं कि चंद्र ग्रहण के दिन सूतक तीन प्रहर पहले शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति तक रहता है। जबकि सूर्य ग्रहण के दिन सूतक चार प्रहर पहले शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति तक रहता है। एक प्रहर 3 घंटे का होता है। जबकि एक दिन में 8 प्रहर होते हैं।

आज सूतक समय 2 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर रात्रि में 2 बजकर 34 मिनट ( ग्रहण समाप्ति ) तक रहने वाला है। इस अवधि में ( सूतक और ग्रहण ) व्यक्ति को खाने पीने, नित्य कर्म, तामसी भोजन और प्रवृति से बचना चाहिए। हालांकि, वृद्ध व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को एक समय खाने का विधान है। अगर ग्रहण दिखे तो सूतक प्रभावी माना जाता है, अन्यथा सूतक अप्रभावी रहता है। ग्रहण समाप्त होने के पश्चात स्नान ध्यान कर भोजन करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी