Shukrawar Upay: शुक्रवार को करें ये उपाय, आर्थिक समस्याएं हो जाएंगी दूर

Shukrawar Upay सावन के प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मी की पूजा से विशेष कृपा बरसती है जिससे व्यक्ति के जीवन में धन और यश की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का जीवन समृद्धिशाली और वैभवशाली बनता है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 01:05 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 01:05 PM (IST)
Shukrawar Upay: शुक्रवार को करें ये उपाय, आर्थिक समस्याएं हो जाएंगी दूर
Shukrawar Upay: शुक्रवार को करें ये उपाय, आर्थिक समस्याएं हो जाएंगी दूर

Shukrawar Upay : हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजा की जाती है। वैसे भी सावन मास चल रहा है, जिसे हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। सावन के प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मी की पूजा से विशेष कृपा बरसती है। जिससे व्यक्ति के जीवन में धन और यश की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का जीवन समृद्धिशाली और वैभवशाली बनता है। आइये जानते हैं शुक्रवार के दिन इन उपायों को जिससे माता की कृपा बरसती है। 

1. हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित करें। 11वें दिन माता के नाम पर 11 कन्याओ को भोजन कराना चाहिए। इससे धन की कमी नहीं होगी। 

2. हर शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। और धन संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है। 

3. मां लक्ष्‍मी को सफेद रंग के मिष्ठान बहुत प्रिय हैं इसलिए प्रत्येक शुक्रवार को उन्हें सफेद मिठाई का भोग अवश्य लगाना चाहिए इससे धन की प्राप्ति होती है। 

4. प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां अर्पित करने से धन संबंधित सभी परेशानियों से निजात मिलता है। 

5. हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी मंदिर के मंदिर में लाल रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है। 

6. हर शुक्रवार को मंदिर में दीपक जलाते वक्त उसमें कुछ कलावा डालने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। जिससे धन की प्राप्ति होती है।

7. हर शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से माँ लक्ष्मी जी का जाप करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपी बरसेंगी और धन की प्राप्ति होगी।

8. शुक्रवार के दिन शाम के समय श्री सूक्त और लक्ष्मी जी का पाठ करने से माता प्रसन्न होती हैं और धन की वृद्धि होती है। 

9. शुक्रवार को दिन घर में नमक के पानी का पोछा लगाना चाहिए। इससे घर में खुशहाली और धन का आगमन होता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी