Shukravar Ke Upay: आज शुक्रवार को करें ये उपाय, धन की समस्या से मिल सकता है छुटकारा

Shukrawar Ke Upay माता के कृपा से व्यक्ति समृद्धिशाली और वैभवशाली बनता है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। घर में खुशियों का आगमन होता है और समस्याओं से निजात मिलता है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:26 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:26 AM (IST)
Shukravar Ke Upay: आज शुक्रवार को करें ये उपाय, धन की समस्या से मिल सकता है छुटकारा
Shukravar Ke Upay: आज शुक्रवार को करें ये उपाय, धन की समस्या से मिल सकता है छुटकारा

Shukrawar Ke Upay : हिंदी पंचांग के अनुसार सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होते हैं। इसी तरह शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने पर माता की कृपा होती है। जिससे व्यक्ति के जीवन में धन और यश की प्राप्ति होती है। माता के कृपा से व्यक्ति समृद्धिशाली और वैभवशाली बनता है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। घर में खुशियों का आगमन होता है और समस्याओं से निजात मिलता है। आइये जानते हैं शुक्रवार के दिन इन उपायों को, जिससे माता की कृपा बरसती है।

1. हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत प्रज्वलित करें। 11वें दिन माता के नाम पर 11 कन्याओ को भोजन कराना चाहिए। इससे धन की कमी नहीं होगी।

2. हर शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। और धन संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है। 

3. मां लक्ष्‍मी को सफेद रंग के मिष्ठान बहुत प्रिय हैं इसलिए प्रत्येक शुक्रवार को उन्हें सफेद मिठाई का भोग अवश्य लगाना चाहिए, इससे धन की प्राप्ति होती है।

4. प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर में लाल रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है।

5. हर शुक्रवार को मंदिर में दीपक जलाते वक्त उसमें कुछ कलावा डालने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। जिससे धन की प्राप्ति होती है।

6. हर शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से माँ लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपी बरसेंगी और धन की प्राप्ति होगी।

7. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी का बड़ा-सा चित्र घर में लगाने से व्यक्ति को धन की कमी नहीं होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी