Shravan 2021: सावन में करें मदार के फूल से शिव पूजा, जानिये इसके धार्मिक लाभ

Shravan 2021 सावन में मदार के सफेद फूल को भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। यह शिव को बहुत प्रिय है। समाज में स्थिरता शांति और समृद्धि के लिए भगवान शिव को इसकी माला चढ़ाई जाती है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:10 PM (IST)
Shravan 2021: सावन में करें मदार के फूल से शिव पूजा, जानिये इसके धार्मिक लाभ
Shravan 2021 सावन में करें मदार के फूल से शिव पूजा, जानिये इसके धार्मिक लाभ

Shravan 2021 : सावन मास प्रारंभ हो चुका है। इस मास में भगवान शिव की पूजा पूरे विधि विधान से किया जाता है। सावन मास भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। सावन में मदार के पेड़ का विशेष महत्व है। सावन में मदार के सफेद फूल को भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। यह शिव को बहुत प्रिय है। समाज में स्थिरता, शांति और समृद्धि के लिए भगवान शिव को इसकी माला चढ़ाई जाती है। सावन में मदार से शिव पूजा से भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइये जानते हैं सावन में मदार के पेड़ और फूल का क्या महत्व है।

सावन में मदार के फूल का प्रयोग

हिंदू धर्म के अनुसार सावन में मदार के फूल से भगवान शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे भविष्य में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

सावन में मदार के फूल से शिव की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। 

सावन में मदार के फूल से शिव जी की पूजा करने से घर की सारी बुराई समाप्त हो जाती है।

सावन में शिव को मदार का फूल अर्पित करने से जादू टोने से मुक्ति मिलती है।  

मदार का धार्मिक महत्व 

महाकाव्य महाभारत के आदि पर्व के पुष्य अध्याय में भी मदार की चर्चा मिलती है। इसके अनुसार ऋषि अयोद-दौम्य के शिष्य उपमन्यु की आंखों की रोशनी मदार के पत्ते खा लेने के कारण चली गई थी। स्कन्द पुराण के अनुसार भगवान गणेश की पूजा में मदार के पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए। मदार का फूल नौ ज्योतिषीय पेड़ों में से भी एक है। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी