Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा व्रत आज, किस दिन होती है अमृत वर्षा? यहां जानें सही तारीख

Sharad Purnima 2021 इस वर्ष शरद पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की​ स्थिति बनी हुई है। कोई आज मना रहा है तो कोई कल मनाएगा। आखिर ऐसा क्यों है? आइए जानते हैं कि इस वर्ष शरद पूर्णिमा आज है या कल?

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:55 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:23 AM (IST)
Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा व्रत आज, किस दिन होती है अमृत वर्षा? यहां जानें सही तारीख
Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा व्रत आज, किस दिन होगी अमृत वर्षा? यहां जानें सही तारीख

Sharad Purnima 2021: इस वर्ष शरद पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की​ स्थिति बनी हुई थी। कोई आज मना रहा है तो कोई कल ही मना चुका है। आखिर ऐसा क्यों है? दरअसल हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही शरद पूर्णिमा होती है। इस दिन ही आसमान से अमृत वर्षा होती है। लोग अपने घरों की छतों पर या खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर छलनी से ढक देते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस रात चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और आसमान से औषधीय गुणों से युक्त अमृत वर्षा होती है। उसी बूंदें उस खीर में पड़ती हैं, तो वह खीर भी औषधीय गुणों वाला हो जाता है।

शरद पूर्णिमा 2021 तिथि

वाराणसी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि 19 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ हुई है, इसका समापन आज 20 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में आसमान से अमृत वर्षा कल रात ही हुई क्योंकि कल पूर्णिमा की रात थी। पूरी रात चंद्रमा आसमान में विद्यमान रहा। ऐसे में शरद पूर्णिमा कल थी। हालांकि आज पूर्णिमा 07 बजकर 37 तक है।

शरद पूर्णिमा व्रत 2021

हालांकि जिन लोगों को शरद पूर्णिमा व्रत रहना है, वे लोग आज 20 अक्टूबर को उदयातिथि में शरद पूर्णिमा व्रत रहेंगे और स्नान दान आदि करेंगे। व्रत के लिए उदयातिथि मान्य होती है।

शरद पूर्णिमा 2021 पूजा

आज शरद पूर्णिमा की रात में आपको मां लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन ही कुबेर ने मां लक्ष्मी की सिद्धि प्राप्त की थी। दिवाली के दिन लक्ष्मी जी के सा​थ गणेश जी की पूजा होती है।

संभवत: अब आपको पता चल गया है कि शरद पूर्णिमा कब है और शरद पूर्णिमा व्रत कब है। आप भी चाहें तो आज औषधीय खीर का आनंद ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी