Sawan Aur Shani Dosh Upay: सावन में ऐसे करें शिव पूजा, शनि दोष का होगा निवारण

Sawan Aur Shani Dosh Upay भगवान शिव ने शनि देव को न्याय और कर्मफल का देवता बताया है। पुराणों के अनुसार शनि देव भी भगवान शिव की पूजा करते हैं। शिवजी की पूजा करके हम शनि देव की कुदृष्टि से बच सकते हैं।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:38 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:38 AM (IST)
Sawan Aur Shani Dosh Upay: सावन में ऐसे करें शिव पूजा, शनि दोष का होगा निवारण
Sawan Aur Shani Dosh Upay: सावन में ऐसे करें शिव पूजा, शनि दोष का होगा निवारण

Sawan Aur Shani Dosh Upay: सावन मास भगवान शिव को बहुत पसंद है। इस बार हिंदी पंचांग के सावन मास की शुरूआत 25 जुलाई से हो रही है। हिंदू धर्म के अनुसार सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष फल मिलता है। भगवान शिव अपने भक्तों के सुख-दुख का पूरा ध्यान रखते हैं। सावन में शिव पूजा से शनि के प्रकोप से भी बचा जा सकता है। मान्यता है कि भगवान शिव ने शनि देव को न्याय और कर्मफल का देवता बताया है। पुराणों के अनुसार, शनि देव भी भगवान शिव की पूजा करते हैं। शिवजी की पूजा करके हम शनि देव की कुदृष्टि से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि सावन में शनि दोष से कैसे बचा जा सकता है।

सावन में शिव पूजा से शनि देव के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

1. सावन के प्रत्येक शनिवार के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल अर्पित करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

2. सावन के प्रत्येक शनिवार को चीटियों के सामने गुड़ डालना चाहिए। इसके अलावा पीपल के पेड़ में जल अर्पित करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

3. सावन के प्रत्येक शनिवार को तांबे के लोटे में जल और काले तिल डालकर जलाभिषेक करने से शनि का प्रकोप से बचा जा सकता है।

4. सावन में शनिवार के दिन काले तिल, काले कपड़े, ताला और काले छाते दान करने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है।

5. सावन में भगवान शिव को जल के अलावा शहद से स्नान करवाने से शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी