Shani Dosh ke Upay: सावन के शनिवार को करें ये उपाय, शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति

Shani Dosh ke Upay पुराणों के अनुसार भगवान शिव ने ही शनिदेव का सृजन किया था। भगवान शिव ने ही शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल का देवता की उपाधि दी। इसलिए शनि देव उन्हें अपना गुरु मानते हैं।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:08 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:08 PM (IST)
Shani Dosh ke Upay: सावन के शनिवार को करें ये उपाय, शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति
सावन के शनिवार को करें ये उपाय, शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति

Shani Dosh ke Upay : हिंदू धर्म में सावन माह बहुत ही महत्वपूर्ण है। सावन भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस माह में शनि दोष से बचने का सरल उपाय किया जाता है। सावन के प्रत्येक शनिवार को भगवान शिव की अराधना से शनि दोष दूर हो जाता है। पुराणों के अनुसार भगवान शिव ने ही शनिदेव का सृजन किया था। भगवान शिव ने ही शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल का देवता की उपाधि दी। इसलिए शनि देव उन्हें अपना गुरु मानते हैं। सावन माह में भगवान शिव के प्रसन्न होने पर शनि देव से संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइये जानते हैं कि सावन में किस उपाय से शनि के दोष से बचा जा सकता है।

1. सावन में शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर सात बार परिक्रमा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाने पर शनि के दोष से मुक्ति मिलती है।

2. सावन में शनिवार के दिन शिवलिंग पर जल में काला तिल डालकर जलाभिषेक करने से भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की कृपा बरसती है।

3. सावन में शनिवार के दिन काला एवं गहरा नीला वस्त्र पहनकर शिव की पूजा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है। शनि देव को नीला रंग बहुत ही प्रिय है।

4. सावन में शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि के सभी दोषों से मुक्ति मिलती है। इस दिन काले तिल और काली उड़द तथा लोहे का दान करना चाहिए। 

5. सावन में शनिवार के दिन रुद्राक्ष की माला से शनिदेव के मंत्र से जाप करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी