Shiv Puran Ka Path : सावन में करें शिवपुराण का पाठ, भक्त की सभी मनोकामनाएं होगी पूर्ण

Shiv Puran Ka Path शिव पुराण के पाठ से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली का आगमन होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवपुराण का पाठ बहुत जरूरी है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 03:40 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 03:40 PM (IST)
Shiv Puran Ka Path : सावन में करें शिवपुराण का पाठ,  भक्त की सभी मनोकामनाएं होगी पूर्ण
सावन में करें शिवपुराण का पाठ, भक्त की सभी मनोकामनाएं होगी पूर्ण

Shiv Puran Ka Path : सावन मास भगवान शिव को बहुत प्रिय है। सावन माह भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में भगवान शिव की बड़े धूमधाम से पूजा की जाती है। सावन में शिव पुराण के पाठ का बहुत महत्व है। शिव पुराण के पाठ से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली का आगमन होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवपुराण का पाठ बहुत जरूरी है। शिव पुराण का पाठ करते समय कई सारे नियमों का पालन करना पड़ता है। आज हम इन नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक वर्णन करेंगे।  

शिवपुराण का संक्षिप्त परिचय  

रचयिता : महर्षि वेद व्यास

शिव पुराण : 18 महापुराणों में चौथा पुराण

श्लोक : संक्षिप्त ग्रंथ में 24 हजार श्लोक हैं, पहले 1 लाख  श्लोक थे

अध्याय : संक्षिप्त रुप में 7 संहिताएं हैं, पहले इसमें 12 संहिताएं थी

शिव पुराण का पाठ करते समय बरतें ये सावधानियां

शिव पुराण का पाठ सुनने से पहले किसी के प्रति द्वेष भाव, निंदा और चुगली न करें अन्यथा पुण्य समाप्त हो जाते हैं।

शिव पुराण कथा के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस समयावधि में व्यक्ति को जमीन पर सोना चाहिए।

पाठ के संकल्प के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए और तामसिक भोजन से दूरी बना लेना चाहिए।

शिव पुराण को पढ़ने या सुनने से पहले तन और मन को शुद्ध करें तथा साफ तथा स्वच्छ वस्त्र धारण करें। 

शिव पुराण के समय मांस-मदिरा, लहसुन, प्याज, हींग और नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

मन में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा भाव रखें और किसी भी तरह का पाप न करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी