Sawan 2021 Aur Bel Patra : जानिये सावन में बेलपत्र चढ़ाने का नियम, वैवाहिक और संतान सुख की होगी प्राप्ति

Sawan 2021 Aur Bel Patra सावन में शिव पूजा का बहुत महत्व है। शिव पूजा में बहुत सारी चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। भगवान शिव को बेलपत्र बहुत पसंद है। इस अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा बरसती है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:31 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:31 AM (IST)
Sawan 2021 Aur Bel Patra : जानिये सावन में बेलपत्र चढ़ाने का नियम, वैवाहिक और संतान सुख की होगी प्राप्ति
Sawan 2021 Aur Bel Patra : जानिये सावन में बेलपत्र चढ़ाने का नियम, वैवाहिक और संतान सुख की होगी प्राप्ति

Sawan 2021 Aur Bel Patra : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। सावन भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। आज सावन का पहला सोमवार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा बहुत फलदायी होता है। भगवान शिव अपने भक्तों पर कोई भी कष्ट नहीं आने देते हैं। पुराणों के अनुसार, भगवान शिव इस माह पृथ्वी पर भ्रमण करने आते हैं, इसलिए सावन में शिव पूजा का बहुत महत्व है। शिव पूजा में बहुत सारी चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। भगवान शिव को बेलपत्र बहुत पसंद है। इसे अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा बरसती है। आइये जानते है सावन में बेलपत्र चढ़ाते हुए किन बातों का ख्याल रखना पड़ता है।

बेलपत्र अर्पित करते समय रखें इन बातों का ख्याल

1. सावन में भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करते वक्त ध्यान रखना है कि बेलपत्र हमेशा उल्टा यानि चिकनी सतह की तरफ वाला भाग शिवलिंग पर हो।

2. सावन में बेलपत्र अर्पित करते वक्त हमेशा अनामिका, अंगूठे और मध्यमा अंगुली का प्रयोग करना चाहिए। बेलपत्र चढ़ाने के साथ-साथ जलाभिषेक भी करें।

3. सावन में भगवान शिव को बेलपत्र के तीन पत्तियों वाल गुच्छा अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसके मूल भाग में सभी तीर्थों का वास होता है।

4. सावन में बेलपत्र चढ़ाते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि बेलपत्र कभी भी अशुद्ध नहीं होना चाहिए। पहले चढ़ाए हुए बेलपत्र को धोकर फिर से चढ़ाया जा सकता है।

शिव को बेलपत्र अर्पित करने के फायदे

सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। सावन में बेलपत्र चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है तथा बड़े से बड़ा रोग दूर हो जाता है। इसके अलावा पुराने अदालत की समस्या और मुकदमों से निजात मिलता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी