Lalita Jayanti Puja Vidhi: आज ललिता जयंती पर इस तरह करें मां की पूजा

Lalita Jayanti Puja Vidhi आज मां ललिता जयंती है। आज का दिन माता ललिता को समर्पित होता है। इस दिन मां ललिता की विधि-विधान के साथ पूजा करने पर व्यक्ति को सुखों और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:30 AM (IST)
Lalita Jayanti Puja Vidhi: आज ललिता जयंती पर इस तरह करें मां की पूजा
Lalita Jayanti Puja Vidhi: आज ललिता जयंती पर इस तरह करें मां की पूजा

Lalita Jayanti Puja Vidhi: आज मां ललिता जयंती है। आज का दिन माता ललिता को समर्पित होता है। इस दिन मां ललिता की विधि-विधान के साथ पूजा करने पर व्यक्ति को सुखों और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। इनकी पूजा माघ पूर्णिमा के दिन करना बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, माता ललिता दस महाविद्याओं की तीसरी महाविद्या मानी जाती हैं। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि मां ललिता की पूजा आज के दिन कैसे की जाए।

ललिता जयंती की पूजा विधि:

1. इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि कर लें और सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।

2. फिर एक चौकी पर गंगाजल छिड़के और सफेद रंग का कपड़ा बिछाएं। इस चौकी पर मां ललिता की तस्वीर और मूर्ति स्थापित करें। पूजा के लिए स्वंय उतर दिशा की ओर बैठ जाएं।

3. मां ललिता को कुमकुम लगाएं और उन्हें अक्षत, फल, फूल, दूध से बना प्रसाद चढ़ाएं। आप मां को खीर भी अर्पित कर सकते हैं।

4. इसके बाद मां की विधि-विधान के साथ पूजा करें। फिर ॐ ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नमः॥ मंत्र का जाप करें।

5. ललिता जयंती की व्रत कथा सुनें या फिर पढ़ें।

6. इसके बाद मां की आरती करें। धूप दीप से मां की आरती उतारें। फिर मां को भोग लगाएं।

7. मां से पूजा में हुई भूल-चूक की माफी मांगे। पूजा के बाद प्रसाद को नौ वर्ष से छोटी कन्याओं में बांट दें।

8. अगर आपको कन्याएं नहीं मिलती हैं तो आप यह प्रसाद गाय को भी खिला सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 

chat bot
आपका साथी