Kartik Month 2021 Vrta And Tyohar: जानें कब है धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार

Kartik Month 2021 Vrta And Tyohar हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज कार्तिक माह की पंचमी तिथि है। कार्तिक माह में धनतेरस दिवाली नरक चतुर्दशी गोवर्धन पूजा भाईदूज प्रसिद्ध छठ पूजा रमा एकादशी देवुत्थान एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार होते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:55 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:48 AM (IST)
Kartik Month 2021 Vrta And Tyohar: जानें कब है धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार
Kartik Month 2021 Vrta And Tyohar: जानें कब है धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार

Kartik Month 2021 Vrta And Tyohar: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज कार्तिक माह की पंचमी तिथि है। आज से कार्तिक स्नान का भी प्रारंभ हो गया है। इस माह में गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक माह में अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, प्रसिद्ध छठ पूजा, रमा एकादशी, देवुत्थान एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार होते हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि ये प्रमुख व्रत एवं त्योहार किस दिन और किस तारीख को हैं। इस माह में रमा एकादशी का दिन दिवाली पूर्व माता लक्ष्मी की पूजा का अच्छा अवसर होता है।

कार्तिक माह 2021 व्रत एवं त्योहार

24 अक्टूबर: दिन: रविवार: करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी

28 अक्टूबर: दिन: गुरुवार: अहोई अष्टमी व्रत

01 नवंबर: दिन: सोमवार: रमा एकादशी

02 नवंबर: दिन: मंगलवार: धनतेरस, भौम प्रदोष

03 नवंबर: दिन: बुधवार: नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि

04 नवंबर: दिन: गुरुवार: दीपावली

05 नवंबर: दिन: शुक्रवार: गोवर्धन पूजा

06 नवंबर: दिन: शनिवार: भाईदूज

08 नवंबर: दिन: सोमवार: खरना (छठ पूजा), विनायक चतुर्थी

10 नंवबर: दिन: बुधवार: छठ पूजा

14 नवंबर: दिन: रविवार: देवुत्थान एकादशी

16 नवंबर: दिन: मंगलवार: भौम प्रदोष

18 नवंबर: दिन: गुरुवार: कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक माह व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होता है। इसमें अखंड सौभाग्य का व्रज करवा चौथ आने वाला है, जो 24 अक्टूबर को है। इसके बाद से देशभर में दिवाली की धूम शुरु हो जाएगी। दिवाली का प्रारंभ धनतेरस से होता है। इस दिन लोग आभूषण, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करते हैं।

इसके बाद दिवाली का त्योहार आता है, जिसमें मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा करते हैं। इस वर्ष धनतेरस 02 नवंबर को और दिवाली 04 नवंबर को है।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी