Ganesh Puja: सावन के बुधवार को करें ये 5 कार्य, गणेश कृपा से होगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

Ganesh Puja धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवताओं में गणेश जी प्रथम पूजनीय हैं। सावन में गणेश पूजा का लाभ दुगना हो जाता है क्योंकि भगवान शिव को गणेश जी अति प्रिय हैं। इस दिन गणेश की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:33 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:33 AM (IST)
Ganesh Puja: सावन के बुधवार को करें ये 5 कार्य, गणेश कृपा से होगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण
Ganesh Puja: सावन के बुधवार को करें ये 5 कार्य, गणेश कृपा से होगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

Ganesh Puja : सावन का मास चल रहा है, जो भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। सावन में शिव परिवार की पूजा का विशेष महत्व है। वैसे भी बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। सावन में बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा बहुत ही फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवताओं में गणेश जी प्रथम पूजनीय हैं। सावन में गणेश पूजा का लाभ दुगना हो जाता है क्योंकि भगवान शिव को गणेश जी अति प्रिय  हैं। इस दिन गणेश की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। आइये जानते हैं कि भगवान गणेश को जल्द प्रसन्न करने के उपाय।

1. सावन में बुधवार के दिन गणेश को लाल सिंदूर का तिलक लगाकर उसे खुद भी लगाना चाहिए क्योंकि लाल रंग गणेश जी को बहुत पसंद हैं। इससे भक्त पर भगवान गणेश की कृपा बरसती है।

 2. सावन में बुधवार के दिन भगवान गणेश को घी, गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं। जीवन में खुशहाली का आगमन होता है।

3. सावन में बुधवार के दिन भगवान गणेश को शमी का पौधा अर्पित करना चाहिए क्योंकि यह उन्हें बहुत ज्यादा ही पंसद है। इससे घर में धन-धान्य और सुख की प्राप्ति होती है।

4. भगवान गणेश को दूर्वा बहुत प्रिय है। सावन में  इस अर्पित करने से भगवान गणेश बहुत जल्द प्रसन्न हो जाएंगे। बस ध्यान रहे कि दूर्वा भगवान गणेश के मस्तक पर रखना चाहिए। 

5. चावल किसी भी पूजा पाठ में बहुत पवित्र माना जाता है। परंतु भगवान गणेश को सूखा चावल न चढ़ाकर गीला चावन चढ़ाना चाहिए। इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी