Sawan 2021: सावन में भूल कर भी न करें ये काम, वरना शिव हो जाएंगे नाराज

Sawan 2021 भगवान शिव अपने भक्तों का पूरा ख्याल रखते हैं। सावन में भगवान शिव और माता पार्वती धरती पर भ्रमण करते हैं। इसलिए शिव सावन में शिव पूजा को बहुत महत्व दिया गया है। सावन में शिव पूजा करते वक्त बहुत सारे कार्य करने की मनाही है।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:00 AM (IST)
Sawan 2021: सावन में भूल कर भी न करें ये काम, वरना शिव हो जाएंगे नाराज
Sawan 2021: सावन में भूल कर भी न करें ये काम, वरना शिव हो जाएंगे नाराज

Sawan 2021: हिंदी पंचांग के अनुसार सावन माह प्रारंभ हो गया है। सावन भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। इस माह में पूरे विधि विधान से भगवान शिव की पूजा की जाती है। जिससे भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। भगवान शिव अपने भक्तों का पूरा ख्याल रखते हैं। सावन में भगवान शिव और माता पार्वती धरती पर भ्रमण करते हैं, इसलिए शिव सावन में शिव पूजा को बहुत महत्व दिया गया है। सावन में शिव पूजा करते वक्त बहुत सारे कार्य करने की मनाही है। वरना भगवान शिव के नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते है सावन में कौन से काम नहीं करना चाहिए। 

सावन में इन कामों को भूल से भी न करें

सावन में बड़े बुजुर्गों का अनादर नहीं करना चाहिए। अपने से बड़े लोगों को कटु वचन नहीं बोलना चाहिए। अगर उनका मन दुखी होता है तो भगवान के क्रोध और नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

सावन में झूठ बोलकर कोई भी काम नहीं करना चाहिए। इससे भगवान नाराज हो जाते हैं। झूठ बोलकर काम शुरु करने से भगवान का शुभ फल नहीं मिलते हैं।

सावन मास में मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। सावन में तामसी भोजन से दूर रहना चाहिए। सावन में पूजा के समय पूरी शुद्धता का ख्याल रखना चाहिए।

सावन सोमवार का व्रत लेने के बाद उसे कभी भी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। सावन के सोमवार का संकल्प लेकर चारों सोमवार व्रत नहीं रहते हैं। अगर आप व्रत पूरा करने में सक्षम नहीं हैं तो व्रत का संकल्प न करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी