Ganesh Chalisa: बुधवार के दिन गणेश चालीस का पाठ करें, सुख-शांति का होगा आगमन

Ganesh Chalisa Aur Fayde भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख शांति और वैभव की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के प्रसन्न होने से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। आइये जानते हैं भगवान गणेश चालीसा और उसके फायदे।

By Ritesh SirajEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:11 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:11 AM (IST)
Ganesh Chalisa: बुधवार के दिन गणेश चालीस का पाठ करें, सुख-शांति का होगा आगमन
बुधवार के दिन गणेश चालीस का पाठ करें, सुख-शांति का होगा आगमन

Ganesh Chalisa Aur Fayde : हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। गणेश जी बुध ग्रह के कारक देवता माने जाते हैं। इस दिन गणेश की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। सभी की समस्याओं को दूर करने की वजह से भगवान गणेश को विघ्नहर्ता रूप में पूजा जाता है। भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख शांति और वैभव की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के प्रसन्न होने से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। आइये जानते हैं भगवान गणेश चालीसा और उसके फायदे।

भगवान गणेश चालीसा

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।

माथे सिंदूर सोहे,मूसे की सवारी॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।

लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥ 

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।

बांझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।

कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

गणेश चालीसा के फायदे

गणेश चालीसा से व्यक्ति को के सभी पाप धूल जाते है और जीवन की दरिद्रता भी दूर हो जाती है। जीवन में खुशहाली, धन संपदा का आगमन होता है। जीवन खुशियों से भर जाता है।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी