Lalita Jayanti Aarti And Mantra: मां ललिता की पूजा करते समय जरूर करें आरती और इस पवित्र मंत्र का जाप

Lalita Jayanti Aarti And Mantra ललिता माता आदिशक्ति त्रिपुर सुंदरी जगत जननी हैं। मान्यता है कि इनके दर्शन मात्र से ही मनुष्यों के सभी कष्ट अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं। अगर व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ मां की पूजा करे तो मां उसे शक्ति प्रदान करती हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:39 AM (IST)
Lalita Jayanti Aarti And Mantra: मां ललिता की पूजा करते समय जरूर करें आरती और इस पवित्र मंत्र का जाप
Lalita Jayanti Aarti And Mantra: मां ललिता की पूजा करते समय जरूर करें आरती और इस पवित्र मंत्र का जाप

Lalita Jayanti Aarti And Mantra: ललिता माता आदिशक्ति त्रिपुर सुंदरी जगत जननी हैं। मान्यता है कि इनके दर्शन मात्र से ही मनुष्यों के सभी कष्ट अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं। अगर व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ मां की पूजा करे तो मां उसे शक्ति प्रदान करती हैं। आज ललिता जयंती है और आज के दिन मां की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत कथा के साथ-साथ अगर मां की आरती और उनके पवित्र मन का जाप किया जाए तो व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो जाती है। कहा जाता है कि माता ललिता का ध्यान धरकर उनकी प्रार्थना एवं निम्न मंत्र का जाप कर व्यक्ति को उसके सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। तो आइए पढ़ते हैं माता ललिता की आरती और मंत्र।

माता ललिता का मंत्र:

'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौ: ॐ ह्रीं श्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं सकल ह्रीं सौ: ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं नम:।'

माता ललिता की आरती:

(जय शरणं वरणं नमो नम:)

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी!

राजेश्वरी जय नमो नम:!!

करुणामयी सकल अघ हारिणी!

अमृत वर्षिणी नमो नम:!!

जय शरणं वरणं नमो नम:

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!

अशुभ विनाशिनी, सब सुखदायिनी!

खलदल नाशिनी नमो नम:!!

भंडासुर वध कारिणी जय मां!

करुणा कलिते नमो नम:!!

जय शरणं वरणं नमो नम:

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!

भव भय हारिणी कष्ट निवारिणी!

शरण गति दो नमो नम:!!

शिव भामिनी साधक मन हारिणी!

आदि शक्ति जय नमो नम:!!

जय शरणं वरणं नमो नम:!

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!!

जय त्रिपुर सुंदरी नमो नम:!

जय राजेश्वरी जय नमो नम:!!

जय ललितेश्वरी जय नमो नम:!

जय अमृत वर्षिणी नमो नम:!!

जय करुणा कलिते नमो नम:!

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 

chat bot
आपका साथी