April 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: आज है दुर्गा सप्तमी, जानें कब है महाष्टमी, कन्या पूजन, राम नवमी, एकादशी एवं प्रदोष व्रत
April 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar आज से अप्रैल 2021 का चौथा सप्ताह प्रारंभ है। इस सप्ताह में दुर्गा अष्टमी कन्या पूजन राम नवमी कामदा एकादशी शनि प्रदोष जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। आज हम जानते हैं कि ये महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार किस दिन पड़ेंगे।
April 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: आज से अप्रैल 2021 का चौथा सप्ताह प्रारंभ हो गया है। आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। आज दुर्गा सप्तमी है, इस दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस सप्ताह में दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन, राम नवमी, कामदा एकादशी, शनि प्रदोष जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि ये महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार कब और किस दिन पड़ेंगे।
अप्रैल 2021 के साप्ताहिक व्रत एवं त्योहार
19 अप्रैल: दिन: सोमवार: दुर्गा सप्तमी
आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। इसे दुर्गा सप्तमी या महासप्तमी भी कहा जाता है। आज के दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की विधि विधान से पूजा की जाती है।
20 अप्रैल: दिन: मंगलवार: दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी
चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी नवरात्रि का आठवां दिन होता है। इस बार यह 20 अप्रैल को है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की आराधना विधिपूर्वक की जाती है।
कन्या पूजा 2021: इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का कन्या पूजन दुर्गा अष्टमी के दिन होगा। इस दिन 01 वर्ष से लेकर 09 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा की जाती है। उनको भोजन कराया जाता है और उपहार दिया जाता है। ये 9 कन्याएं मां दुर्गा की नवस्वरूप मानी जाती हैं। नवरात्रि के समय में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कन्या पूजा की जाती है।
21 अप्रैल: दिन: बुधवार: राम नवमी
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि को ही त्रेतायुग में भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस वर्ष राम नवमी 21 अप्रैल को है। इस दिन अयोध्या में हर्षोल्लास से राम जन्मोत्सव मनाया जाता है। आज के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान श्री राम की पूजा करते हैं।
चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन: इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा होती है। कई स्थानों पर नवमी के दिन ही कन्या पूजा भी की जाती है। कुछ लोग, जो 9 दिन का व्रत रखते हैं वे इस दिन ही पारण कर लेते हैं।
22 अप्रैल: दिन: गुरुवार: चैत्र नवरात्रि पारण
नवमी की पूजा करने के बाद चैत्र नवरात्रि का पारण अगले दिन किया जाता है। इस वर्ष 22 अप्रैल को नवरात्रि का पारण किया जाएगा।
23 अप्रैल: दिन: शुक्रवार: कामदा एकादशी
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत होता है। इस वर्ष कामदा एकादशी 23 अप्रैल को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। उनकी कृपा से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं, पिशाच योनी से मुक्ति मिलती है।
24 अप्रैल: दिन: शनिवार: शनि प्रदोष व्रत
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शनिवार को है, इसलिए इस दिन शनि प्रदोष व्रत है। यह 24 अप्रैल को है। शनि प्रदोष का व्रत संतान प्राप्ति के उद्देश्य से किया जाता है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है।