September Weekly Numerology Predictions: किन के लिए यह सप्ताह लाएगा नए अवसर, जानें अंक 7 से 9 वालों का भविष्यफल
September Weekly Numerology Predictions इस सप्ताह 7 अंक से 9 अंक वालों के लिए क्या है खास कैसा है उनका भविष्यफल बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी। इस सप्ताह के तीन दिन सितम्बर में और 4 दिन अक्टूबर में रहेंगे।
September Weekly Numerology Predictions: इस सप्ताह 7 अंक से 9 अंक वालों के लिए क्या है खास, कैसा है उनका भविष्यफल, बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी। इस सप्ताह के तीन दिन सितम्बर में और 4 दिन अक्टूबर में रहेंगे।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: आत्मविश्वास, निडर, कल्पनाशील
अंक फल: आपकी जिंदगी में चल रही गतिहीनता के समाप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा। कुछ बेहद प्रभावशाली लोगों से आपके नए संपर्क बनेंगे। अपने साथी और परिवार के साथ व्यतीत समय आपको मानसिक रूप से सुकून प्रदान करेगा। कुछ समय के लिए अनिद्रा की समस्या हो सकती है। सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने से राहत मिलेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: सोमवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना कैफ, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो।
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: गंभीर, मेहनती, शांत प्रवृति, एकांतप्रिय
अंक फल: दूसरों का अधिक ख्याल रखने के स्वभाव के चलते इस सप्ताह आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पायेंगे। निकट रिश्तेदार के स्वार्थी व्यव्हार से आप आहत हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के चलते पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। आयात-निर्यात के व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: काला
शुभ दिन: सोमवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, बेंजामिन फ्रेंकलिन, सौरव गांगुली।
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: उत्साही प्रवृति, सिद्धांतवादी, आक्रामक
अंक फल: सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन अंत में कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। कार्य करने में पूरा मन नहीं लगेगा और अधूरे मन से किये गए काम में आपको मनचाही सफलता भी नहीं मिलेगी। आपके जीवनसाथी को अकेलापन महसूस होगा। उनकी देखभाल करें। परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा की योजना बना सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: रविवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सुरेश रैना।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '