September Weekly Numerology Predictions: अंक 09 वालों के लिए उपलब्धिपूर्ण रहेगा सप्ताह, पढ़ें अंक 07 और 08 का अंकफल

September Weekly Numerology Predictions अंग्रेजी कैलेंडर के 9वें माह सितंबर का दूसरा सप्ताह शुरु हो गया है। आज आपको अंक ज्योतिष के आधार पर बता रहे हैं कि अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 06 सितंबर से 12 सितंबर के बीच कैसा रहेगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 02:30 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 02:30 PM (IST)
September Weekly Numerology Predictions: अंक 09 वालों के लिए उपलब्धिपूर्ण रहेगा सप्ताह, पढ़ें अंक 07 और 08 का अंकफल
September Weekly Numerology Predictions: अंक 09 वालों के लिए उपलब्धिपूर्ण रहेगा सप्ताह, पढ़ें अंक 07 और 08 का अंकफल

September Weekly Numerology Predictions: अंग्रेजी कैलेंडर के 9वें माह सितंबर का दूसरा सप्ताह शुरु हो गया है। जागरण अध्यात्म में आज अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी आपको अंक ज्योतिष के आधार पर बता रहे हैं कि अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 06 सितंबर से 12 सितंबर के बीच कैसा रहेगा। जानते हैं इस सप्ताह का भविष्यफल।

अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: O तथा Z

स्वामी ग्रह: केतु

स्वभाव: निडर, आत्मविश्वासी, विश्लेषण करने में निपुण, कल्पनाशील

अंक फल: नौकरीपेशा लोगों के लिए जीवन सुचारू ढंग से चलता रहेगा। आपके उच्च अधिकारियों से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पेपर वर्क करते समय सावधानी रखें। निजी जीवन में करीबी लोगों के साथ आपसी तालमेल में थोड़ी कमी हो सकती है। अपने परिवार के किसी व्यक्ति के जिद्दी व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। कुछ समय अकेले में बिताने की इच्छा होगी। अपनी रूचि की किसी गतिविधि में समय बिताएं।

शुभ अंक: 16, 25

शुभ रंग: हल्का पीला, सुनहरा

शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, रविवार

7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना कैफ, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर, सैफ अली खान, अरविन्द केजरीवाल, शाहिद कपूर।

अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: F तथा P

स्वामी ग्रह: शनि

स्वभाव: एकांतप्रिय, लीडर, गंभीर, अनुशासित, शांत प्रवृति

अंक फल: इस सप्ताह आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। आपका बीता हुआ समय आपके वर्तमान के लिए बाधा बन रहा है। पुरानी कड़वी यादों को भूलकर आगे बढ़ें और अच्छे भविष्य के निर्माण के लिए प्रयास बढ़ाएं। साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पारदर्शिता बनाकर रखना जरुरी होगा अन्यथा भविष्य में दिक्कतें आएगी। इस दौरान वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी।

शुभ अंक: 8, 17

शुभ रंग: काला, नीला, भूरा

शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार

8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, सौरव गांगुली, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, बेंजामिन फ्रेंकलिन, शिल्पा शेट्टी, अनिल कुंबले, मनमोहन सिंह।

अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)

स्वामी ग्रह: मंगल

स्वभाव: सिद्धांतवादी, उत्साही प्रवृति, आक्रामक, परोपकारी

अंक फल: आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उपलब्धिपूर्ण रहने वाला है। हालाँकि इसकी अधिकतम सफलता आपकी मेहनत और सूझबूझ पर ज्यादा निर्भर करेगी। किसी परिचिति की बात में आकर पैसों से जुड़ा कोई फैसला न करें। संतान के अधिक मन लगाकर पढ़ाई करने से आपको निश्चिंतता अनुभव होगी। हालाँकि खुद के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए आप पर्याप्त समय निकाल पाने में असमर्थ रहेंगे।

शुभ अंक: 9, 27

शुभ रंग: गुलाबी, लाल

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार

9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सुरेश रैना।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी