Vandevi Mandir: फल-फूल नहीं इस मंदिर में देवी मां को चढ़ाएं जाते हैं पत्थर, जानें इस मंदिर के बारे में

Vandevi Mandir क्या कभी आपने ऐसे किसी मंदिर के बारे में सुना है जहां पर देवी को कंकड़ पत्थर चढ़ाए जाते हैं। अगर नहीं तो आपको आज इस लेख में एक ऐसे ही मंदिर की जानकारी दे रहे हैं जहां देवी को कंकड़-पत्थर चढ़ाए जाते हैं।।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 11:24 AM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 03:00 PM (IST)
Vandevi Mandir: फल-फूल नहीं इस मंदिर में देवी मां को चढ़ाएं जाते हैं पत्थर, जानें इस मंदिर के बारे में
Vandevi Mandir: फल-फूल नहीं इस मंदिर में देवी मां को चढ़ाएं जाते हैं पत्थर, जानें इस मंदिर के बारे में

Vandevi Mandir: भारत में कई धर्मों के लोग रहते हैं और वो अलग-अलग मान्यताओं को मानते हैं। हिंदू धर्म की बात करें तो मंदिरों में लोग देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही उन्हें चंदा और अन्य सामान अर्पित करते हैं। वहीं, भगवान को लोग फूल, फल और मीठे का भोग लगाया जाता है। हालांकि, कई बार ऐसे मंदिरों के बारे में भी सुना जाता है कि जहां पर अजीब चीजें चढ़ाई जाती हैं जिनमें मदिरा या समोसा आदि शामिल होता है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसे किसी मंदिर के बारे में सुना है जहां पर देवी को कंकड़ पत्थर चढ़ाए जाते हैं। अगर नहीं तो आपको आज इस लेख में एक ऐसे ही मंदिर की जानकारी दे रहे हैं जहां देवी को कंकड़-पत्थर चढ़ाए जाते हैं। इस मंदिर का नाम है वनदेवी मंदिर।

कहां स्थित है वनदेवी मंदिर:

यह मंदिर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के पास खमतकाई में स्थित है। इसका नाम वनदेवी मंदिर है। यहां लोग देवी मां को फूल, फल या चढ़ावा नहीं बल्कि पत्थर का भोग लगाते हैं। सदियों से यहां पर यही परंपरा चली आ रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि खेतों में मिलने वाले गोटा पत्थर को देवी मां चढ़ाया जाता है। यह पत्थर देवी मां को काफी पसंद हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति ऐसा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

यहां मातारानी को नारियल, फूल, पूजा सामग्री का चढ़ावा नहीं चढ़ाया जाता है। यहां पर लोग अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए मां को पत्‍थर का भोग लगाया जाता है। भक्त यहां पर 5 गोटा पत्थर लेकर जाते हैं और अपनी मन्‍नतों के पूरी होने की फर‍ियाद लगाते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  

chat bot
आपका साथी