मॉरीशस में फंसे तीन सौ भारतीय स्टूडेंट्स ने मांगी प्रधानमंत्री मोदी से सहायता, बोले-भारत वापस बुलाएं

कोरोना से प्रभावित मॉरिशस में लगभग तीन सौ भारतीय विद्यार्थी फंसे हुए हैं और वह भारत आना चाहते हैं। कोरोना से बचाव के लिए उनके पास मास्क तक उपलब्ध नहीं हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 08:16 PM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 08:16 PM (IST)
मॉरीशस में फंसे तीन सौ भारतीय स्टूडेंट्स ने मांगी प्रधानमंत्री मोदी से सहायता, बोले-भारत वापस बुलाएं
मॉरीशस में फंसे तीन सौ भारतीय स्टूडेंट्स ने मांगी प्रधानमंत्री मोदी से सहायता, बोले-भारत वापस बुलाएं

सुभाष शर्मा, उदयपुर। मॉरिशस में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से प्रभावित मॉरिशस में लगभग तीन सौ भारतीय विद्यार्थी फंसे हुए हैं और वह भारत आना चाहते हैं। कोरोना से बचाव के लिए उनके पास मास्क तक उपलब्ध नहीं हैं। यहां तक भोजन के लिए उपलब्ध उनका सामान भी खत्म होने वाला है। इन विद्यार्थियों में से एक उदयपुर का रहने वाला है।

मॉरिशस में इंटर्नशिप के लिए गए उदयपुर के कविश जैन ने बताया कि उनकी भारत वापसी की टिकट भी कन्फर्म थी लेकिन एयर मॉरिशस एवं एयर इंडिया के बीच पैसेंजर को लेकर उत्पन्न गड़बड़ी के चलते उनके साथ कई भारतीय विद्यार्थियों को बोर्डिंग नहीं करने दी। जिस विमान से उन्हें आना था वह भारत के लिए आखिरी उड़ान थी। ऐसे में लगभग तीन सौ भारतीय विद्यार्थियों का समूह बिना किसी जरूरी सामान से मॉरिशस में फंसकर रह गया है। कोरोना से मॉरिशस भी प्रभावित है और वहां भी लॉक डाउन चल रहा है।

कविश एवं अन्य भारतीय विद्यार्थियों ने भारतीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई लेकिन उन्हें आस की किरण नजर नहीं आई। एक बार फिर कविश और उसके साथियों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए मदद की गुहार लगाई है। जिसकी वीडियो उन्होंने उदयपुर के अपने मित्रों को डाली है। कविश का कहना है कि उनके पास महज दस दिन के भोजन का सामान बचा है। मॉरिशस में लॉकडाउन तथा उनके भारत लौटने की कंफर्म टिकट के चलते उन्होंने सामान नहीं खरीदा। ऐसे में वह बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी