Rajasthan: पति से अलग रह रही महिला कांस्टेबल के पांच साल से थे डीएसपी से संबंध, मोबाइल में मिले 50 अश्लील वीडियो

Rajasthan पुलिस उप अधीक्षक हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल को अजमेर जिले में पुष्कर के एक रिसार्ट के स्विमिंग पूल में नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे थे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 02:43 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 04:52 PM (IST)
Rajasthan: पति से अलग रह रही महिला कांस्टेबल के पांच साल से थे डीएसपी से संबंध, मोबाइल में मिले 50 अश्लील वीडियो
महिला कांस्टेबल ने पुलिस उपअधीक्षक के साथ बनाए 50 अश्लील वीडियो, गिरफ्तार। फाइल फोटो

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान पुलिस के उप अधीक्षक (डीएसपी) हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जांच में कई तथ्यों का खुलासा हुआ है। सैनी को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, महिला कांस्टेबल को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को 17 सितंबर एसओजी के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस महानिदेशक ने दोनों को पहले ही निलंबित कर दिया है। सैनी और महिला कांस्टेबल से पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच पिछले पांच साल से दोस्ती थी। वह नियमित तौर पर बाहर जाते रहते थे। रात में साथ ठहरते थे। 10 जुलाई को दोनों ने 50 अश्लील वीडियो बनाए थे। यह वीडियो महिला कांस्टेबल के मोबाइल में सेव थे। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। सैनी ने हुई पूछताछ में सामने आया कि उसके पहले भी कई महिला कांस्टेबल से संबंध रह चुके हैं।

जानें, क्या है मामला

पुलिस उप अधीक्षक हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल को अजमेर जिले में पुष्कर के एक रिसार्ट के स्विमिंग पूल में नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में महिला का छह साल का बच्चा भी नजर आ रहा था। उसके साथ भी सैनी और कांस्टेबल अश्लील हरकतें करते हुए नजर आए थे। यह वीडियो 10 जुलाई का बताया जा रहा है, उस दिन महिला के बच्चे का जन्मदिन था। बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए सैनी और महिला कांस्टेबल पुष्कर के एक रिसार्ट में गए थे। रिसार्ट में कमरा पुष्कर पुलिस थाना अधिकारी ने बुक करवाया था। हालांकि इसका 16 हजार किराया सैनी ने जमा कराया था। स्विमिंग पूल और अन्य स्थानों के करीब 50 वीडियो व फोटो महिला कांस्टेबल के मोबाइल में थे।

महिला कांस्टेबल के पति ने भी देख लिया वीडियो

वीडियो खुद महिला ने बनाए थे। वह पिछले सप्ताह इन वीडियो को सेव कर रही थी। इसी दौरान गलती से स्टेट्स पर चला गया, जिसे कई लोगों ने देखा। कुछ देर बाद ही कांस्टेबल के भाई और भाभी ने उसे फोन कर अश्लील वीडियो स्टेट्स पर लगाए जाने की जानकारी फोन कर के दी। वहीं, महिला के पति ने भी यह वीडियो देख लिया तो उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस उप अधीक्षक से जुड़ा हुआ मामला होने के कारण थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया। आखिकार महिला कांस्टेबल के पति ने अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर शिकायत की तो फिर मामला दर्ज किया गया। शिकायत पर मामला दर्ज नहीं करने को लेकर पुलिस महानिदेशक ने अब तक आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया है।

chat bot
आपका साथी