Coronavirus: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जोधपुर में 25 सितंबर की रात से वीकेंड लॉकडाउन

Coronavirus कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राजस्थान के जोधपुर में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है। आवश्यक सेवाओं को छोड़ जनहित में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 02:36 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 02:36 PM (IST)
Coronavirus: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जोधपुर में 25 सितंबर की रात से वीकेंड लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जोधपुर में 25 सितंबर की रात से वीकेंड लॉकडाउन।

जोधपुर, संवाद सूत्र। Coronavirus: राजस्थान के जोधपुर में कोरोना की लगातार भयावह स्थिति और मरीजों के बेतहाशा वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए जोधपुर में फिर से वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़ जनहित में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस लॉकडाउन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यपालन की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। कोरोना से भयावह होते हालातों के कारण जोधपुर में फिर से वीकेंड लॉकडाउन के आदेश जारी हुए हैं। इससे पहले अगस्त में भी वीकेंड पर लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।

सितंबर में जोधपुर की स्वयंसेवी संस्थाओं के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया था, लेकिन वह अधिक कारगर साबित नहीं हो पाया। ऐसे में अब 25 सितंबर की रात से सोमवार सुबह बजे तक का लॉकडाउन की घोषणा की गई है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कलेक्टर ने आम जनता से अपील भी की है। अस्पतालों की बिगड़ती स्थिति और नो बेड स्थिति के मद्देनजर इस लॉकडाउन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जोधपुर नगर निगम, पुलिस व प्रशासन के साथ-साथ आम जनता को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपील की गई है।

आवश्यक सेवाओं को रखा गया है मुक्त

जोधपुर शहर के अलावा आसपास के गांवों और जेडीए सीमा से जुड़े जिले के सरहदी गांवों में प्रभावी लॉकडाउन की पालना सुनिश्चित की गई है। वही, राजकीय सेवा के कर्मचारियों और परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को इसमें छूट दी गई है। जोधपुर में जेएनवीयू की परीक्षाओं के लिए एक अभ्यर्थी के साथ एक अभिभाावक को छूट दी गई है। चुनावी प्रशिक्षण से जुड़े लोगों को भी छूट दी गई है। वहीं, आवश्यक सेवाएं को लॉकडाउन से मुक्त रखा गया है।

नो मास्क नो एंट्री अभियान भी है जोरों पर

कोरोना पर कंट्रोल के तहत जिला प्रशासन की ओर से नो मास्क-नो एंट्री अभियान भी जोर शोर से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत किसी भी दुकानदार को बिना मास्क के व्यक्ति को सामान देने की मनाही है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस, जोधपुर नगर निगम के द्वारा लोगों के चालान बनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आला अधिकारी खुद सड़कों पर रूट मार्च कर आमजन को इसके प्रति सावचेत कर रहे हैं। पोस्टर और स्पीकर के माध्यम से जन जागरूकता लाने का प्रयास में जुटे हैं।

इनका कहना है 

यह सरकारी लॉकडाउन की बजाय जनता की भागीदारी का लॉकडाउन होना चाहिए। जिससे आम जन को कोरोना की चेन पर ब्रेक लगाने में मदद मिल सके। लगातार बढ़ रहे संक्रमण में यह आवश्यक है। जनजागरूकता के साथ प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन जरूरी है।

-इंद्रजीत सिंह, जिला कलक्टर जोधपुर। 

chat bot
आपका साथी