Venkaiah Naidu In Jaisalmer: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू राजस्थान की पांच दिवसीय यात्रा पर जैसलमेर पहुंचे

Venkaiah Naidu In Jaisalmer राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की अगवानी की। इस मौके पर राजस्थान के ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत और जैसलमेर विधायक रूपाराम ने नायडू का स्वागत किया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:56 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:27 PM (IST)
Venkaiah Naidu In Jaisalmer: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू राजस्थान की पांच दिवसीय यात्रा पर जैसलमेर पहुंचे
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू राजस्थान की पांच दिवसीय यात्रा पर जैसलमेर पहुंचे। फाइल फोटो

जयपुर, प्रेट्र। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू रविवार को राजस्थान की पांच दिवसीय यात्रा पर जैसलमेर पहुंचे हैं। इस मौके पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने वेंकैया नायडू की अगवानी की। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत और जैसलमेर विधायक रूपाराम ने नायडू का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जैसलमेर में तनोट माता मंदिर, लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय और सैम रेत के टीलों के दर्शन करेंगे। जोधपुर के लिए रवाना होने से पहले वेंकैया नायडू सोमवार को जैसलमेर में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जोधपुर में कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वेंकैया नायडू 30 सितंबर को दिल्ली लौटेंगे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पांच दिन के जैसलमेर व जोधपुर दौरे पर रहेंगे और तीस सितंबर को वापस लौटेंगे।

जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को वह जैसलमेर के धोरे, डेजर्ट नेशनल पार्क में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की ब्रीडिंग और संरक्षण की गतिविधियों की जानकारी लेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपिति जोधपुर आएंगे। इसी दिन उनका मेहरानगढ़ दुर्ग की विजिट का भी कार्यक्रम है। वहां मेहरानगढ़ का भ्रमण करने के पश्चात् उपराष्ट्रपति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे। 28 सितंबर को आइआइटी जोधपुर में एक उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि रहेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सर्किट हाउस में राज्यपाल कलराज मिश्र की पुस्तक संविधान, संस्कृति और राष्ट्र का लोकार्पण करेंगे, तत्पश्चात वे लंच करेंगे। इस दौरान वह अपने विचार भी व्यक्त कर सकते हैं। 29 सितंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बीएसएफ हेड क्वार्टर, जोधपुर के कार्यक्रम में भाग लेंगे व अधिकारियों से रूबरू होंगे। तीस सितंबर को प्रातः दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इधर, राजस्थान में उपराष्टपति की यात्रा की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त डा. राजेश शर्मा, पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने उनके कार्यक्रम स्थलों का मुआयना भी किया है। वे अपनी टीम के साथ उन सभी स्थानों पर गए हैं, जहां उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू के कार्यक्रम प्रस्तावित है।

chat bot
आपका साथी