Rajasthan Politics: पुष्कर पहुंच कर वसुंधरा राजे ने किए जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन, उतारी आरती

पुष्कर पहुंच कर वसुंधरा राजे ने किए जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन हेलीपैड से वे ब्रह्मा मंदिर पहुंची वहां बैंड बाजों की धुन पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया जहां 51-51 किलो की माला पहनाई तो किसी ने चूनड़ी की साड़ियां उड़ाई और कई कार्यकर्ताओं ने तलवार भेंट की।

By Priti JhaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 03:53 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 03:53 PM (IST)
Rajasthan Politics: पुष्कर पहुंच कर वसुंधरा राजे ने किए जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन, उतारी आरती
पुष्कर पहुंच कर वसुंधरा राजे ने किए जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन, उतारी आरती

अजमेर, जेएनएन । पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार दोपहर तीर्थराज पुष्कर पहुंच कर जगतपिता ब्रह्माजी के मंदिर के दर्शन किए और आरती उतार कर ढोक लगाई। पुष्कर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हेलीकॉप्टर के द्वारा पुष्कर पहुंचीं। कार्यकर्ता स्वागत के लिए दौड़ पड़े जिसके चलते हेलीपैड पर स्वागत के दौरान एक दूसरे में धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस को कार्यकर्ताओं नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वसुंधरा राजे का पुष्कर पहुंचने पर विधायक सुरेश सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश पाठक के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया तो वहीं पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी देवी पाराशर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हेलीपैड से वे ब्रह्मा मंदिर पहुंची वहां बैंड बाजों की धुन पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया जहां 51-51 किलो की माला पहनाई, तो किसी ने चूनड़ी की साड़ियां उड़ाई और कई कार्यकर्ताओं ने तलवार भेंट की।

ब्रह्मा मंदिर पहुंचने पर ब्रह्मा मंदिर के पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ ने उनको पूजा.अर्चना कराई और चुनरी उड़ाई । इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, ओंकारसिंह लखावत भंवरसिंह पलाड़ा, विधायक सुरेश सिंह रावत रामस्वरूप लांबा, पूर्व मंत्री अनिता भदेल, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, सुरेंद्रसिंह शेखावत पूर्व प्रधान अशोक सिंह रावत सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

एंट्री प्लाजा चालू नहीं करने पर जताई नाराजगी ...

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में ब्रह्मा मंदिर में यात्रियों के सुविधार्थ 24 करोड़ रुपए की लागत से बने एंट्री प्लाजा को यात्रियों के लिए शुरू नहीं करने पर एक बार फिर वसुंधरा राजे ने गहरी नाराजगी प्रकट की । उन्होंने कहा कि एंट्री प्लाजा यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया राज्य सरकार को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए और तुरंत प्रभाव से शुरू कर देना चाहिये।

श्रीमती राजे यहां से सीधे अजमेर के लिए रवाना हो गई। जहां मार्ग में उन्होंने जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा के निवास पर कुछ देर स्वागत अभिवादन स्वीकार किया। यहां से वे दरगाह के लिए प्रस्थान कर गई। 

chat bot
आपका साथी