केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- राजस्थान में हर जीव की सुरक्षा अब राम भरोसे

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता लेते ही पशु बीमा रोककर पशुपालकों के प्रति अपनी मंशा जताई थी। उन्होंने कहा कि राज्य के मनुष्य मात्र ही नहीं बल्कि जीव की सुरक्षा भी अब राम भरोसे ही है।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 11:30 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 11:30 AM (IST)
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- राजस्थान में हर जीव की सुरक्षा अब राम भरोसे
पशुधन बीमा की योजनाएं बंद होने पर केंद्रीय मंत्री ने की टिप्पणी

जोधपुर, रंजन दवे। राजस्थान में पशुधन बीमा की सभी योजनाएं बंद होने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राज्य में दो साल से पालतू पशुओं का बीमा नहीं हो रहा है, जिससे 5 करोड़ 77 लाख पशुधन संकट में है और पशुपालकों की स्थिति दयनीय है। अफसोस कि राज्य में हर जीव की सुरक्षा अब राम भरोसे है।

सोमवार को शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता लेते ही पशु बीमा रोककर पशुपालकों के प्रति अपनी मंशा जताई थी। उन्होंने कहा कि राज्य के मनुष्य मात्र ही नहीं, बल्कि जीव की सुरक्षा भी अब राम भरोसे ही है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि किसानों की आड़ में अपनी राजनीति चला रही कांग्रेस को खेती-किसानी से जुड़े किसी भी मुद्दे पर काम ना करके सिर्फ टिप्पणी करना पसंद है।

मतदाताओं को रुपयों का लालच देकर कांग्रेस ने मनाया मतदाता दिवस

शेखावत ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए बधाई दी। शेखावत ने बीकानेर के देशनोक (राजस्थान) का एक वीडियो सोशल मीडिया शेयर किया, जिसमें कुछ लोग कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी को घेरकर विरोध जता रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान, देशनोक में कांग्रेस ने इसे 500 रुपए का प्रलोभन देकर अपने पक्ष में मतदान करने का लालच देते हुए मनाया, और जागरूक मतदाताओं ने इसे उस पार्षद प्रत्याशी को रंगे हाथों पकड़ कर शर्मिंदा करते हुए का वीडियो बना दिया। शेखावत ने तंज कसा कि जाकी रही भावना जैसी... राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई।

chat bot
आपका साथी