केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर का दिल्ली में हुआ निधन

सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माता श्रीमती मोहन कंवर चम्पावत पत्नी शंकर सिंह शेखावत मेहरोली (जलदाय विभाग से सेवानिवृत अतरिक्त मुख्य अभियन्ता) का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। केन्द्रीय मंत्री ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:33 PM (IST)
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर का दिल्ली में हुआ निधन
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माता श्रीमती मोहन कंवर चम्पावत का निधन।

जोधपुर, जागरण संवाददाता। सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माता श्रीमती मोहन कंवर चम्पावत पत्नी शंकर सिंह शेखावत मेहरोली (जलदाय विभाग से सेवानिवृत अतरिक्त मुख्य अभियन्ता)  का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। माताश्री का जोधपुर में कागा राजपूत शमशान गृह में सोमवार को दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। 

शेखावत ने ट्वीट करके कहा, 'पुज्या माताश्री श्रीमती मोहन कंवर जी आज रात स्वर्गवासी हो गईं। उनका उपचार एम्स दिल्ली में चल रहा था। मां का नहीं होना मेरे जीवन की सबसे बड़ी क्षति है। कल जोधपुर में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। निवेदन है कि ईश्वर से हमारे परिवार के लिए शांति और संबल की प्रार्थना करें। ॐ शांति!'

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताजी  मोहन कंवर गत काफी समय से बीमार थीं। उनका काफ़ी समय से श्वास सम्बंधी बीमारी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। सरल सौम्य स्वभाव की धनी धार्मिक प्रवृत्ति की  मोहन कंवर चम्पावत  समाजसेवा से जुड़ी रही। 

पुज्या माताश्री श्रीमती मोहन कंवर जी आज रात स्वर्गवासी हो गईं।

उनका उपचार एम्स दिल्ली में चल रहा था। मां का नहीं होना मेरे जीवन की सबसे बड़ी क्षति है। कल जोधपुर में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

निवेदन है कि ईश्वर से हमारे परिवार के लिए शांति और संबल की प्रार्थना करें।

ॐ शांति! pic.twitter.com/aQZCDXdejt

— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) October 10, 2021

परिवार के सदस्य अस्पताल में ही थे

भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि मंत्री शेखावत की माता ने रविवार को दिल्ली एम्स अस्पताल में अन्तिम सांस ली। इस दौरान मंत्री शेखावत,शंकर सिंह शेखावत और परिवार के सदस्य अस्पताल में ही थे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी श्रीमती मोहन कंवर का जोधपुर में नागौरी गेट स्थित श्री राजपूत शमशान में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे सम्पूर्ण विधि विधान से अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी