8 देशों के 8 सुंदर शहरों में देश का इकलौता शहर उदयपुर, अगले साल यहां घूमने आएंगे दुनियाभर के चुनिंदा 75 पर्यटक

नेशनल जियोग्राफी एक्सपेडीशन और द वाॅल स्ट्रीट जर्नल दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था हैं जिनके किसी भी शहर को शामिल करना उसके लिए गर्व की बात होती है। यहां विश्व के चुनिंदा पर्यटक घूमने आएंगे वह अपनी यात्रा की जानकारी विश्व भर को देंगे।

By Priti JhaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 11:46 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 11:46 AM (IST)
8 देशों के 8 सुंदर शहरों में देश का इकलौता शहर उदयपुर, अगले साल यहां घूमने आएंगे दुनियाभर के चुनिंदा 75 पर्यटक
देश का इकलौता शहर उदयपुर, दुनिया के आठ देशों के आठ सुंदर शहरों को विशेष पर्यटन के लिए चुना

उदयपुर, संवाद सूत्र। कोरोना महामारी के दौरान उदयपुर शहर के लिए बेहद खास और सुखद खबर सामने आई। जिसमें नेशनल जियोग्राफी एक्सपेडीशन और द वाॅल स्ट्रीट जर्नल ने दुनिया के आठ देशों के आठ सुंदर शहरों को विशेष पर्यटन के लिए चुना है। जिसमें देश का इकलौता शहर उदयपुर शामिल है, जहां अगले साल विश्व के चुनिंदा 75 पर्यटकों को घुमाने की योजना है।

राज्य पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना का कहना है कि इससे उदयपुर की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी। यह शहर एलिट क्लास वर्ग के लिए पसंदीदा ट्यूरिस्ट प्लेसेज में जुड़ेगा। वह कहती हैं कि नेशनल जियोग्राफी एक्सपेडीशन और द वाॅल स्ट्रीट जर्नल दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था हैं, जिनके किसी भी शहर को शामिल करना उसके लिए गर्व की बात होती है। यहां विश्व के चुनिंदा पर्यटक घूमने आएंगे, वह अपनी यात्रा की जानकारी विश्व भर को देंगे। वह विश्व के जिन शहरों में यात्रा करेंगे, उनमें वाशिंगटन-अमेरिका, क्योटो-जापान, सिंगापुर, उदयपुर, सेशेल्स, मसाई मारा-केन्या, येरूसलम-इजरायल और बार्सिलोना-साइप्रे शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि उदयपुर को सुंदर शहरों में शामिल इसकी सुंदरता और ऐतिहासिक धराेहर के संरक्षण के चलते दिया गया। चुनिंदा पर्यटकों की यात्रा यात्रा 21 दिन की हाेगी, जाे अगले साल 3 सितंबर से अमेरिका के सिएटल शहर से शुरू हाेगी और 23 सितंबर काे वाॅशिंगटन डीसी में खत्म हाेगी। इस यात्रा के 9वें और 10वें दिन पर्यटका उदयपुर में घूमने आएंगे। पर्यटकाें काे पीछाेला स्थित लेक पैलेस में ठहराया जाएगा। वे लोग सिटी पैलेस का भ्रमण कर उदयपुर के हेरिटेज व कल्चर काे नजदीक से देख पाएंगे। उन्हें यहां की मिनिएचर पेंटिंग भी दिखाई जाएगी। साधना संस्था में वह महिलाओं काे हैंडीक्राफ्ट और पेचवर्क के बारे में जानकारी लेंगे।

नेशनल जियोग्राफी एक्सपेडीशन और द वाॅल स्ट्रीट जर्नल की विशेष पर्यटकों की यात्रा को लेकर जानकारी शेयर की है, जिसमें एक यात्री का किराया लगभग 77 लाख रुपए होगा। ये पर्यटक चार महाद्वीपाें एशिया, अफ्रीका, यूरोप व उत्तरी अमेरिका के होंगे। जिन्हें 8 देशाें के आठ शहरों में घुमाया जाएगा। उनकी लंबी यात्रा के लिए बाेइंग-757 प्लेन का उपयाेग किया जाएगा। जिसमें 233 लाेगाें के बैठने की क्षमता हाेती है, लेकिन उसमें बदलाव कर 75 यात्रियाें के रहने और बैठने याेग्य बनाया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी