Tweet War: हनुमानगढ़ मामले में योगी आदित्यनाथ के सलाहकार और अशोक गहलोत के ओएसडी ट्विटर पर भिड़े

Tweet War योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी और अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ट्विटर पर भिड़ गए हैं। त्रिपाठी ने गहलोत के बयान का ट्वीट कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल व महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 08:58 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 08:58 PM (IST)
Tweet War: हनुमानगढ़ मामले में योगी आदित्यनाथ के सलाहकार और अशोक गहलोत के ओएसडी ट्विटर पर भिड़े
अशोक गहलोत और योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ प्रकरण की तुलना लखीमपुर खीरी से करने पर भाजपा नेताओं को मूर्ख बताया था। अब इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ट्विटर पर भिड़ गए हैं। त्रिपाठी ने गहलोत के बयान का 13 सेकेंड का हिस्सा ट्वीट कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

जानें, किसने क्या कहा

उन्होंने लिखा कि ईमानदारी से सच स्वीकार करने के लिए आभार आदरणीय अशोक गहलोत जी, सच ही कहा आपने हर लाश पर महज वोटों की खेती करने वाले राजस्थान क्यों जाएंगे, भला उनको तो केवल राजनीति करनी है, उनसे संवेदना की उम्मीद करना बेवकूफी ही तो है। त्रिपाठी के इस ट्वीट पर लोकेश शर्मा ने पलटवार करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री की पूरी बात यह है। महाशय आप उसका 13 सेकेंड का हिस्सा निकालकर गलत तथ्य पेश कर रहे हैं। आपसे आग्रह है कि कृपया झूठ न फैलाएं हनुमानगढ़ की घटना पर गहलोत ने मंगलवार को कहा था कि ये बेवकूफ लोग हैं। कोई बेवकूफों की कमी है क्या देश के अंदर। बीजेपी वाले बेवकूफ लोग प्रदेश के अंदर और बाहर बेवकूफी कर रहे हैं। बिना मतलब तुलना कर रहे हैं। बार-बार कहते हैं कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को राजस्थान में क्यों नहीं आना चाहिए। राजस्थान में सरकार हमारी है। आप राजनाथ सिंह जी और अमित शाह जी से कहो वो आकर देखें यहां पर। विपक्ष की सरकारें जहां हैं, वहां भाजपा वालों को जाना चाहिए।

गौरतलब है कि राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के प्रेमपुरा में दलित युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या की तुलना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी प्रकरण से किए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा था। उन्होंने भाजपा नेताओं को मूर्ख और बेवकूफ बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मूर्ख भाजपा के पदाधिकारी बन गए हैं, जिन्हें इतनी ही जानकारी नहीं है कि किस घटना पर क्या किया जाता है। गहलोत के बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। शासन सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पहली बार ऐसे नेताओं को देख रहा हूं, जो मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बनकर घूम रहे हैं, लेकिन बाते बेवकूफी की करते हैं। वह कहते हैं कि राजस्थान में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा क्यों नहीं आते हैं। उन्होंने कहा राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है तो क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यहां आना चाहिए। विपक्ष के नेता के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को यहां आना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी