Rajasthan: बांसवाड़ा में ट्रिपल मर्डर, मां और दो बच्चों की निर्मम हत्या

Triple Murder In Banswara बांसवाड़ा में ट्रिपल मर्डर की घटना से समूचे शहर में सनसनी फैल गई। रातीतलाई क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 03:03 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:00 PM (IST)
Rajasthan: बांसवाड़ा में ट्रिपल मर्डर, मां और दो बच्चों की निर्मम हत्या
बांसवाड़ा में ट्रिपल मर्डर, मां और दो बच्चों की हत्या।

उदयपुर, संवाद सूत्र। Triple Murder In Banswara: राजस्थान के बांसवाड़ा में गुरुवार को ट्रिपल मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई। शहर के रातीतलाई क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। परिवार के मुखिया के गायब होने से संदेह जताया जा रहा है कि उसी ने इनकी हत्या की और फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह ग्यारह बजे लगी। रातीतलाई क्षेत्र में शिवमंदिर मंदिर रोड स्थित एक मकान में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक कावेेन्द्र सिंह सागर भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर एफएसएल टीम बुलाई गई। गला रेतकर उनकी निर्मम हत्या की गई। लोगों ने बताया कि धौलपुर मूल का परिवार यहां किराए के मकान में रहता था। परिवार का मुखिया ट्रक ड्राइवर देवेन्द्र शर्मा है और वह गायब है। जिसके चलते पुलिस के शक की सुई उसी पर है।

रिश्तेदार मिलने आया तो लगा पता

बताया गया कि सुबह ग्यारह बजे ट्रक ड्राइवर का रिश्तेदार उससे मिलने आया था। उसने महिला और उसके दोनों बच्चों के शव पड़े देखे। भयावह दृश्य को देखकर वह डर गया और लोगों को इसकी जानकारी दी। जिस पर सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हत्या कब की गई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर होगा। फिलहाल, तीनों शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैंं।

इधर, डूंगरपुर जिले में एक युवक ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। बेटा अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था और मां ने उसे बचाने का प्रयास किया था। घटना देवसोमनाथ गांव की है। आरोपित देवीलाल अहारी फरार है। बताया गया कि आरोपित अपनी पत्नी कैलाशी पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। उसने पत्नी की पिटाई करना शुरू कर दिया तो मां रूपा अहारी ने बीच-बचाव किया तो उसने गुस्से में आकर अपनी पैंसठ वर्षीय मां पर लाठी से हमला कर दिया। यह देख उसकी पत्नी कैलाशी बच्चों को लेकर भाग निकली और मां को लहूलुहान देखकर वह भी फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी