Firing in Udaipur: बकरियां चुराने आए बदमाशों की फायरिंग में आदिवासी महिला की मौत

Rajasthan बकरियां चुराने आए बदमाशों की फायरिंग में एक महिला की जान चली गई। बदमाशों को देखकर महिला ने शोर मचाया तो वह फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:14 PM (IST)
Firing in Udaipur: बकरियां चुराने आए बदमाशों की फायरिंग में आदिवासी महिला की मौत
उदयपुर में बकरियां चुराने आए बदमाशों की फायरिंग में आदिवासी महिला की मौत। फाइल फोटो

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान में उदयपुर जिले के मांडवा थाना क्षेत्र के हर गांव में बकरियां चुराने आए बदमाशों की फायरिंग में एक महिला की जान चली गई। बदमाशों को देखकर महिला ने शोर मचाया तो वह फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हर गांव में कुछ नकाबपोश बदमाश बकरियां चुराने आए थे। जिन्हें देखकर दो महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें बीस वर्षीय मंजू पत्नी काला गरासिया की मौत हो गई, जबकि उसकी ननद सोफिया बाल-बाल बच गई। उसने बताया कि लुटेरों की संख्या पांच थी और वह बकरियां उठाकर ले जाने लगे थे। जिस पर उन्होंने शोर मचाया था। जिस पर बदमाशों ने बंदूकों से फायरिंग कर दी थी। सोफिया ने ही पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने मृतक मंजू का शव कोटड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया।  मांडवा थानाधिकारी उत्तम सिंह का कहना है कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य को लेकर नमूने लिए हैं। जिसको लेकर बदमाशों की तलाश जारी है।

पेड़ काटने को लेकर विवाद में फायरिंग

उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र में टोल नाके के पास शनिवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग होने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही सवीना थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरूआती जांच में मामला प्रोपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में पीड़ित राजेश खटीक ने उसकी डाकन कोटड़ा स्थित जमीन पर पेड़ काटने के दौरान पूर्व सरपंच भगवत सिंह मौके पर आए। वे अपने साथ बंदूक लेकर आए थे। उन्होंने धमकी देते हुए पहले हवाई फायर किए। बाद में रायफल के हत्थे से राजेश के साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि तहसीलदार से स्वीकृति लेने के बाद ही उसने पेड़ों की कटाई शुरू की थी। मगर इस दौरान पूर्व सरपंच भगवत सिंह आया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।  

chat bot
आपका साथी