कुल्हाड़ी से चरवाहे की गला काटकर हत्या, रात को घर में सोया, सुबह बाडे़ में मिला शव

युवक बकरिया चराने का काम करता था। घर पर उसकी पत्नी व बच्चे थे। रात को करीब दस बजे घर आकर सोया। सुबह इसकी शव बाडे़ में मिली। वहीं पर इसकी खुद की कुल्हाड़ी मिली। जिससे उसकी हत्या की गई। खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद।

By Priti JhaEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 01:58 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 01:59 PM (IST)
कुल्हाड़ी से चरवाहे की गला काटकर हत्या, रात को घर में सोया, सुबह बाडे़ में मिला शव
कुल्हाड़ी से चरवाहे की गला काटकर हत्या,

अजमेर, जागरण संवाददाता। अजमेर जिले के रूपनगढ़ के निकट जाजोता गांव में एक चरवाहे युवक के गले पर कुल्हाड़ी से गले पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक रात को घर में सोया था और सुबह उसका शव घर के पीछे बाडे़ में मिला। सूचना मिलने गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रूपनगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक का नाम जाजोता निवासी लालाराम गुर्जर है। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह लाला राम गुर्जर का शव घर के पीछे बने बाडे़ में मिला। सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और देखा कि युवक के गले पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है और गला कट गया। जिससे उसकी मौत हुई। आरोपियों व वारदात के कारणों का पता करने में पुलिस जुटी हुई है।

रात को सोया, सुबह शव मिली

जाजोता सरपंच बनवारीलाल जाट ने बताया कि युवक बकरिया चराने का काम करता था। घर पर उसकी पत्नी व बच्चे थे। रात को करीब दस बजे घर आकर सोया। सुबह इसकी शव बाडे़ में मिली। वहीं पर इसकी खुद की कुल्हाड़ी मिली। जिससे उसकी हत्या की गई।

पुलिस कर रही है जांच

रूपनगढ़ थाना प्रभारी कंवरपाल सिंह शेखावत ने बताया कि लालाराम गुर्जर का शव उसके घर के पीछे बने बाडे़ में मिला है। पुलिस जांच कर रही है 

chat bot
आपका साथी