Rajasthan: सौतेला पौत्र वारिस के रूप में मंजूर नहीं था, इसलिए दादी ने कुएं में धक्का देकर मार डाला

Rajasthan पांच वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद किए जाने के बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। बच्चे की हत्या के मामले में उसी की दादी को गिरफ्तार किया गया जिसे अपना सौतेला पौत्र वारिस के रूप में मंजूर नहीं था।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:30 PM (IST)
Rajasthan: सौतेला पौत्र वारिस के रूप में मंजूर नहीं था, इसलिए दादी ने कुएं में धक्का देकर मार डाला
सौतेला पौत्र वारिस के रूप में मंजूर नहीं था, इसलिए दादी ने कुएं में धक्का देकर मार डाला। फाइल फोटो

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान के  बांसवाड़ा जिले में पिछले दिनों पांच वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद किए जाने के बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। बच्चे की हत्या के मामले में उसी की दादी को गिरफ्तार किया गया, जिसे अपना सौतेला पौत्र वारिस के रूप में मंजूर नहीं था। सागवाड़ा के जंगल के बीच कुएं से पिछले दिनों पुलिस ने पांच वर्ष के एक बच्चे का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान नयागांव निवासी विहान पुत्र जगदीश पाटीदार के रूप में हुई थी। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर कुएं से शव बरामद होने पर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी और पुलिस इसी नजरिए से मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि विहान की मां माया ने कुछ साल पहले जगदीश पाटीदार से नाता प्रथा के तहत शादी की थी। जबकि विहान उसके पूर्व पति करियाणा निवासी जितेन्द्र पाटीदार से हुआ था। शादी के बाद माया दूसरा बच्चा नहीं चाहती थी, जिससे उसकी सास गंगा पाटीदार बेहद नाराज थी।

दूसरे बच्चे को लेकर कई बार दोनों सास-बहू के बीच कहासुनी भी हो चुकी थी। इस पर पुलिस ने विहान की दादी गंगा को थाने बुलाया और पूछताछ की। शुरुआत में वह विहान से बेहद प्यार की बात करती रही, लेकिन जब कड़ाई बरती तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने जो बताया, वह चौंकाने वाला था। गंगा पाटीदार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहू पर उसके बेटे के जरिए बच्चे के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन वह हर बार उन्हें टाल देती थी। जिसके बाद उसने साजिश रची और विहान से झूठा प्यार करने लगी। जब विहान उसकी बातों में आने लग गया तो वह जंगल से लकड़ियां काटने के बहाने विहान को अपने साथ लेकर गई और जंगल के बीच बने कुएं में उसे धक्का देकर घर आ गई थी। उसने कहा कि जगदीश उसका इकलौता बेटा है और जबकि विहान उसकी बहू के पूर्व पति से पैदा हुआ बच्चा। वह नहीं चाहती कि उनके परिवार का वारिस कोई गैर का बच्चा बने और इसी अंधविश्वास में उसने बच्चे की बलि दे दी। पुलिस ने रविवार को आरोपित महिला को न्यायाधीश के आवास पर पेश किया था। उसके बाद मिले निर्देशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

chat bot
आपका साथी