ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपा नेताओं की पुलिस से झड़प

जागरण संवाददाता नोएडा समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी व पार्टी के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:28 PM (IST)
ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपा नेताओं की पुलिस से झड़प
ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपा नेताओं की पुलिस से झड़प

जागरण संवाददाता, नोएडा : समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी व पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रेशपाल अवाना के नेतृत्व में सपा ने किसानों के समर्थन में निठारी गांव से स्पाइस माल होते ट्रैक्टर रैली निकाली। कार्यकर्ता डीएम कैंप कार्यालय जाना चाहते थे, लेकिन इससे पहले ही सेक्टर-26 के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस सभी को उठाकर सेक्टर-20 कोतवाली ले गई।

सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा कि सरकार पुलिस बल के सहारे पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवाज को दबा रही है। प्रदर्शन के कारण आठ महिलाओं सहित 42 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर देर शाम तक थाने में रखा गया। निजी मुचलके पर सभी को छोड़ा गया है। वहीं आठ ट्रैक्टर सीज किए गए हैं। इस मौके पर सत्ते प्रधान, श्रीपाल प्रधान, ओमपाल राणा, योगेश भाटी, एडवोकेट रणधीर चौधरी मौजूद रहे।

ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपाइयों की पुलिस से झड़प : असगरपुर गांव में सपा नेता राहुल अवाना के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया। सपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। पूर्व नोएडा विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि ट्रैक्टर रैली न निकालने देना अभिव्यक्ति का गला घोंटना है। इस मौके पर देवेंद्र अवाना, चरण सिंह राजपूत, हीरालाल यादव, सन्नी गुर्जर, विक्की तंवर, बिल्लू गुर्जर, केपी प्रधान व दिनेश अवाना मौजूद रहे

सपा महानगर अध्यक्ष ने किया ध्वजोत्तोलन : सेक्टर-आठ एवं नौ में कार्यकर्ताओं की ओर गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने झंडोत्तोलन किया। सपा नेता ने पुलिस पर उन्हें सुबह 11 बजे से देर शाम तक घर में नजरबंद रखने का आरोप लगाया है। वहीं, सेक्टर-14ए स्थित पार्क में सपा महानगर मीडिया प्रभारी ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर राकेश यादव, तनवीर हुसैन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी