Rajasthan: किसानों के बीच खेत में पहुंचे सतीश पूनिया, बाजरे की फसल निकालने में बंटाया हाथ

Rajasthan राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जोधपुर में किसानों के बीच खेत में पहुंच गए। सतीश पूनिया ने बाजरे की फसल निकालने में किसान का हाथ बंटाया। ओसियां जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने खेत में किसानों के साथ बाजरे के ढेर पर बैठकर चाय पर चर्चा की।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:18 PM (IST)
Rajasthan: किसानों के बीच खेत में पहुंचे सतीश पूनिया, बाजरे की फसल निकालने में बंटाया हाथ
जोधपुर में किसानों के बीच खेत में पहुंचे सतीश पूनिया, बाजरे की फसल निकालने में बंटाया हाथ। फाइल फोटो

जोधपुर, रंजन दवे। अपने एक दिन के प्रवास के तहत जोधपुर आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ओसिया जाते समय फलोदी राजमार्ग से गुजरते वक्त नेवरा रोड गांव के एक किसान के खेत पर रुके। यह किसान अपने बाजरे की फसल को निकाल रहा था, जिसे देखने के बाद सतीश पूनिया ने अपना काफिला रुकवाया और बाजरा निकालने में किसान के कार्य में मदद भी की। किसान ने भी उनको पहचान लिया और भाजपा नेता का चाय पिलाकर स्वागत किया। इस दौरान खेती से जुड़े कई विषयों और केंद्र सरकार की कृषि बिल पर भी सतीश पूनिया ने किसान से चर्चा की। ओसियां जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने खेत में किसानों के साथ बाजरे के ढेर पर बैठकर चाय पर चर्चा की।

किसानों के साथ की चाय पर चर्चा

क्षेत्र के किसानों ने घर से चाय मंगवा कर भाजपा नेताओं को मनवार की। इस पर नेताओं ने किसानों के साथ जमीन पर बैठकर चाय की चुस्कियां ली। इस दौरान पूनिया ने किसानों के साथ चर्चा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों के बारे में पूछा तो स्थानीय भाषा में अपनी बात को समझाते हुए काश्तकार जुंजाराम ने कहा कि बिल के बारे में बहुत ज्यादा तो मैं नहीं जानता हूं, पर इतना है गत वर्षो की तुलना में इस वर्ष फसलों के भाव अच्छे मिल रहे हैं, परंतु पैदावार घटने से आमदनी कम हो रही है परंतु फसलों के भाव हमेशा से बेहतर है। महिला काश्तकार मोडी देवी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया को सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद प्रदान किया। इन दिनों क्षेत्र के किसान खरीफ फसल बाजरा, मूंग, मोठ, गवार, कपास, तिल इत्यादि लेने के लिए खेतों में जुटे हुए हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का अचानक क्षेत्र के खेत में किसानों के बीच पहुंचकर कृषि कार्य में हाथ बटाना काफी चर्चा का विषय रहा। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भैराराम सियोल जोधपुर देहात दक्षिण के भाजपा जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी