सन्त पद्मश्री नारायणदास महाराज का निधन

राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने उनके निधन पर शोक जताया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 09:48 PM (IST)
सन्त पद्मश्री नारायणदास महाराज का निधन
सन्त पद्मश्री नारायणदास महाराज का निधन
जागरण संवाददता, जयपुर। प्रख्यात सन्त पद्मश्री नारायणदास महाराज का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने जयपुर जिले के त्रिवेणी आश्रम में अंतिम सांस ली। नारायणदास महाराज के निधन की सूचना से देशभर में उनके श्रद्धालुओं में शोक की लहर फैल गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा।

नारायणदास महाराज की गत 15 दिनों से तीबयत खराब थी। उनका जयपुर के सीके बिड़ला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी, वहां से उन्हें त्रिवेणी आश्रम ले जाया गया जहां दोपहर 12.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने उनके निधन पर शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी