जोधपुर में कहासुनी होने पर चाची की हत्या, सदमे में आई युवक की मां ने पानी के टांके में कूदकर की आत्महत्या

जोधपुर के देचू थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपनी चाची की हत्या कर दी। इस बात का पता लगने पर युवक की मां ने पानी के टांके में कूद कर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि युवक पर उसकी चाची ने अनर्गल आरोप लगाया था।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:37 PM (IST)
जोधपुर में कहासुनी होने पर चाची की हत्या, सदमे में आई युवक की मां ने पानी के टांके में कूदकर की आत्महत्या
देचू थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाले युवक ने अपनी चाची की हत्या कर दी।

जोधपुर, जागरण संवाददाता। जोधपुर ग्रामीण के देचू थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाले युवक ने अपनी चाची की हत्या कर दी। इस बात का पता लगने पर युवक की मां ने पानी के टांके में कूद कर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि युवक पर उसकी चाची ने अनर्गल आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस अब आगे की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस उपअधीक्षक राजूराम ने बताया कि देचू की रहने वाली 55 साल की रसालकंवर पत्नी पन्ने सिंह ने अपने घर के टांके में कूद कर आत्महत्या कर ली।

उसके एक पुत्र श्रवणसिंह पर रिश्ते में लगने वाली काकी ने दो दिन पहले अनर्गल आरोप लगाया था। जिसके चलते श्रवण सिंह मिलने गया था। तब वहां पर कहासुनी हो गई। इस पर पास में फव्वारें के पाइप काकी पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,लेकिन महिला की मौत हो गई। उपधीक्षक राजूराम के अनुसार इस घटना के बाद आरोपी श्रवण सिंह को हत्या के प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया। इस बात से उसकी माता रसाल कंवर सदमे में आ गई। इससे वह आहत में आकर घर में ही बने पानी के टांके में कूद गयी।

सूचना पर देचू थानाधिकरी राजेश कुमार व अन्य पुलिस स्टाफ वहां पहुंचे। पुलिस के अनुसार काकी द्वारा लगाए आरोप पर बाद में राजीनामा भी हो गया था। रसाल कंवर के आत्महत्या किए जाने पर मर्ग की कार्रवाई की गई। उसके पुत्र श्रवणसिंह को हत्या के केस में गिरफ्तार कर लिया गया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया। रसाल कंवर की तीन बेटे है। एक बाहर ही रहता है। दो गांव में है। जिसमें श्रवणसिंह ने यह हमला किया था।

chat bot
आपका साथी