Rajasthan: जयपुर के अस्पताल से वैक्सीन की 320 डोज गायब होने पर सरकार गंभीर, जांच के निर्देश

Rajasthan अस्पताल से गायब हुई कोरोना वैक्सीन की 320 डोज गायब होने मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रमुख शिक्षा चिकित्सा सचिव वैभव गैलेरिया और जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने जांच शुरू की है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 04:06 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 04:08 PM (IST)
Rajasthan: जयपुर के अस्पताल से वैक्सीन की 320 डोज गायब होने पर सरकार गंभीर, जांच के निर्देश
जयपुर के अस्पताल से वैक्सीन की 320 गायब होने पर सरकार गंभीर, जांच के निर्देश। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan: जयपुर के हरिबख्श कावंटिया अस्पताल से गायब हुई कोरोना वैक्सीन की 320 डोज मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रमुख शिक्षा चिकित्सा सचिव वैभव गैलेरिया और जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने जांच शुरू की है। सरकार इस कारण गंभीर है कि देश में यह पहला मामला है, जिसमें कोरोना वैक्सीन सरकारी अस्पताल से गायब हुई है। डोज गायब होने के मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस ने अस्पताल के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। पुलिस का मानना है कि बिना मिलीभगत के डोज गायब नहीं हो सकती। अस्पताल के स्टोर से केवल डोज ही गायब हुई, जबकि अन्य दवाइयां वहीं रखी हुई हैं। जांच में सामने आया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को काफी समय से थी, लेकिन फिर भी इन्हें ठीक नहीं कराया गया।

सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण फुटेज नहीं मिल सके। अब तक की जांच में सामने आया कि वैक्सीन की डोज रखने का जिम्मा जिन दो डॉक्टरों के पास था, उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के भरोसे छोड़ दिया। नर्सिंग स्टाफ ने स्टोर के ताला नहीं लगाया और वहां से गायब हो गया। पुलिस का मानना है कि बिना मिलीभगत के डोज गायब नहीं हो सकती। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एल हर्षवर्धन ने डोज गायब होने को लेकर सरकार को रिपोर्ट भेजी है। हर्षवर्धन का कहना है कि ऐसा अस्पताल की छवि खराब करने के लिया गया है। शास्त्री नगर पुलिस थाना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि अस्पताल के स्टाफ व अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार डोज मंगलवार को गायब हुई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में ना तो पुलिस को बताया और ना ही उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। बुधवार को जब वैक्सीन लगाने के लिए जरूरत पड़ी तो गायब होने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

chat bot
आपका साथी