Inflation: अशोक गहलोत ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Rajasthan अशोक गहलोत ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं उसके लिए केंद्र की सरकार जिम्मेदार है। महंगाई भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते रहने से और बढ़ी है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:50 PM (IST)
Inflation: अशोक गहलोत ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना काल के समय प्रदेश का रेवेन्यू का 70-80 फीसद तक गिर गया। मगर प्रदेश सरकार ने हिम्मत रखी और आज हालातों में सुधार है। कोरोना काल के बावजूद राजस्थान सरकार सही काम कर रही है, कई योजनाओं पर कार्य जारी है। ये कहना है प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत का। उन्होंने कहा कि संकट के दौर के बीच भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के बारे में सोचा है। प्रदेश सरकार योजनाओं पर काम कर रही है। एक लाख लोगों को नौकरियां दी जा चुकी हैं और कई प्रोसेस में हैं। वे शुक्रवार को जोधपुर में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर उनके निवास स्थान चाडी गांव में शोक संवेदना प्रकट करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बाद में वे नागौर के लिए रवाना हो गए।

कोरोना काल के बावजूद राजस्थान सरकार सही काम कर रही: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री गहलोत ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, उसके लिए केंद्र की सरकार जिम्मेदार है। महंगाई भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते रहने से और बढ़ी है। केंद्र सरकार अहम और घमंड में चल रही है। जनता का रिएक्शन आ जाएगा। जनता के मन में भय है और आतंक है। मंत्रियों के खरीद फरोख्त के मुद्दे पर कहा कि उन्हें गर्व है कि 34 दिनों तक एमएलए साथ रहे। चुनाव पूर्व सीबीआइ और अन्य छापों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार की स्कीम होती है। कहां सीबीआइ, कहां इनकम टैक्स की रेड दी जाए। उन्हें गर्व है कि 34 दिनों तक एमएलए साथ रहे है। एक भी पैसा ना लिया गया और ना ही दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद राजस्थान सरकार सही काम कर रही है, योजनाओं पर कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री मदेरणा के घर पहुंचे, व्यक्त की संवेदना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर में जोधपुर के ओसिया क्षेत्र के लक्ष्मणनगर चाडी गांव पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री स्वर्गीय महिपाल मदेरणा के शोक संतृप्त परिवार को शोक संवेदनाएं प्रकट की। बाद में वे प्रशासन के संग कार्यक्रम में निरीक्षण के लिए नागौर रवाना हो गए। वे हेलीकाफ्टर से जोधपुर पहुंचे। गहलोत ने मदेरणा की पत्नी और जोधपुर के जिला प्रमुख लीला मदेरणा ओसियां विधायक और दिवंगत नेता की पुत्री दिव्या मदेरणा के साथ अन्य परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद वे नागौर के लिए हेलीकाफ्टर से ही रवाना हो गए। वहां पर प्रशासन शहरों के संग कार्यक्रम का निरीक्षण किया। कोविड के चलते मुख्यमंत्री करीबर साल भर जोधपुर अपने गृह जिले में आए हैं।  

chat bot
आपका साथी