Rajasthan Politics: केंद्र सरकार को जनता सिखाएगी सबकः अशोक गहलोत

Rajasthan अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जनसमस्याओं की ओर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले समय में जनता उसे सबक सिखाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि 12 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली सफल होगी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:18 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:18 PM (IST)
Rajasthan Politics: केंद्र सरकार को जनता सिखाएगी सबकः अशोक गहलोत
राजस्थान के जयपुर में सीएम अशोक गहलोत ने कहा जनता केंद्र सरकार को सबक सिखाएगी। फोटो ट्वीटर

जयपुर, प्रेट्र। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर जनसमस्याओं की ओर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले समय में जनता उसे सबक सिखाएंगी। इस मौक पर अशोक  गहलोत ने यह भी कहा कि 12 दिसंबर को जयपुर में होने वाली कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ रैली' सफल होगी। अशोक गहलोत ने जयपुर के विद्याधर नगर में कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली स्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि केंद्र देशवासियों की समस्याओं को सुन भी नहीं रहा है, चाहे वह महंगाई हो जो आम आदमी को परेशान कर रही हो या किसानों से जुड़ी कोई बात हो, उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है। अशोक गहलोत ने कहा कि वे (केंद्र सरकार) बड़ा अहंकार दिखा रहे हैं। आने वाले समय में लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।

12 दिसंबर को जयपुर में होने वाली महंगाई हटाओ रैली स्थल का किया दौरा

इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की रैली करने की अनुमति नहीं दी गई। अशोक गहलोत ने कहा कि महंगाई पूरे देश में एक मुद्दा है। प्रस्तावित रैली को अनुमति क्यों नहीं दी गई? यह केवल पूरे देश की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को 'महंगाई हटाओ रैली' का आह्वान किया है, जो अब नई दिल्ली के बजाय जयपुर में होगी। रैली की तैयारियों का जायजा लेने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन शुक्रवार को यहां पहुंचे। कांग्रेस नेता गहलोत के साथ प्रस्तावित रैली स्थल पर गए। गहलोत ने इस रैली के लिए जयपुर को चुनने के लिए पार्टी नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद दिया और कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए राज्य और देश भर से लोग आएंगे। कांग्रेस इस रैली को सफल बनाने की कोशिश कर रही है।  

chat bot
आपका साथी