Rajasthan : भाजपा बोली- सत्ता में आने पर राजस्थान में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएंगे

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया जाएगा। लव जिहाद रोकने के लिए सख्ज कानून बनाने को लेकर सत्ता में आते ही निर्णय किया जाएगा।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:07 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:07 AM (IST)
Rajasthan : भाजपा बोली- सत्ता में आने पर राजस्थान में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएंगे
गहलोत ने ट्वीट कर कहा था कि लव जिहाद शब्द भाजपा का देश को बांटने के लिए बनाया गया है।

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया जाएगा। लव जिहाद रोकने के लिए सख्ज कानून बनाने को लेकर सत्ता में आते ही निर्णय किया जाएगा। एक बातचीत में चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से बहन-बेटियों के साथ गलत तथ्यों के आधार पर शादी एवं उसके बाद धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैंउनको रोकने के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर साम्प्रदायिक एजेंडे पर चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में जहां-जहां लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की बात होती है तो सीएम गहलोेत उसे असैंवधानिक बताते हैं । इसस साफ स्पष्ट होता है कि गहलोत की क्या सोच है। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि प्रेम सही मायने में मानवता और भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। लेकिन कुछ दुराचारी प्रेम की आड़ में सनातन भारतीय संस्कृति को तबाह कर रहे हैं । ये लोग लड़कियों को बहला-फुसलाकर फर्जी नाम बताकर प्रेम के नाम पर अपने जाल में फंसाते हैं और अनेकों परिवारों को तबाह कर देते हैं।

एक बयान में उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्यों में लव जिहाद रोकने को लेकर कानून बन रहा है, लेकिन राजस्थान सरकार ऐसे मामलों में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उल्लेखनीय है कि लव जिहाद के खिलाफ उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश सरकारें कानून बना रही है ।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा था कि लव जिहाद शब्द भाजपा का देश को बांटने के लिए बनाया गया है। शादी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है, इसे रोकने के लिए कानून लाना पूरी तरह असैंवधानिक है। गहलोत द्वारा पांच दिन पूर्व किए गए इस ट्वीट के बाद से प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर राजनीति हो रही है। 

chat bot
आपका साथी