Protest In Jodhpur: टोल नाके पर आरएलपी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का प्रदर्शन, रियायत की मांग

Protest In Jodhpur जोधपुर में टोल प्लाजा पर क्षेत्रवासियों ने अपना कब्जा जमा लिया और वहां पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रालोपा से जुड़े बताए जा रहे हैं जो कि टोल में राहत देने की मांग करते रहे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 08:10 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 08:10 PM (IST)
Protest In Jodhpur: टोल नाके पर आरएलपी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का प्रदर्शन, रियायत की मांग
टोल नाके पर आरएलपी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का प्रदर्शन। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान में जोधपुर-जैसलमेर रोड पर स्थित नेशनल हाइवे पर बम्बोर के पास बने टोल प्लाजा पर क्षेत्रवासियों ने अपना कब्जा जमा लिया और वहां पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रालोपा से जुड़े बताए गए हैं, जो कि टोल में राहत देने की मांग करते रहे। शुक्रवार की रात करीब बारह बजे से शुरू हुए इस प्रदर्शन और टोल पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद तक समझाइश करके प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद टोल प्लाजा पर हो रहे प्रदर्शन को समाप्त कराया गया। इस दौरान करीब बारह घंटे तक टोल प्लाजा पर टोल वसूली का काम रुका रहा। दोनों तरफ से वाहन बेरोकटोक आवाजाही करते नजर आए।

बीती रात्रि को बारह बजे के करीब बम्बोर टोल प्लाजा पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रालोपा पार्टी के नेताओं और कार्यकताओं के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में उन से वसूले जा रहे टोल को लेकर विरोध था। इस दौरान बीती रात्रि से टोल पर वसूली अभियान बंद पड़ा रहा और दोनो तरफ से वाहनों की आवाजाही बेरोकटोक होती रही । रोड पर टोल प्लाजा पर कब्जा करने की सूचना पर झंवर पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाइश के प्रयास किए, लेकिन रात्रि में तो रालोपा के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ता डटे रहे, लेकिन सुबह दूसरे दौर की हुई वार्ता के बाद क्षेत्रवासियों को टोल से राहत दिलाने के बारे में आश्वासन दिए जाने पर सहमति बनी।

गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने राजस्थान के सभी 33 जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर रैली निकाली थी। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई ट्रैक्टर रैली की तर्ज पर आरएलपी द्वारा प्रदेश में निकाली गई ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली निकालने के बाद किसानों ने सभी जिला कलेक्टरों को कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए। संसद सत्र चलने के कारण आरएलपी के अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल तो ट्रैक्टर रैली में शामिल नहीं हुए, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों और किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली।

chat bot
आपका साथी