राहुल गांधी एक 'दिशाहीन' नेता, झूठ पर आधारित कांग्रेस का अभियानः प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केवल आरोप लगाने से ही कोई भ्रष्ट साबित नहीं हो सकता है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 06:17 PM (IST)
राहुल गांधी एक 'दिशाहीन' नेता, झूठ पर आधारित कांग्रेस का अभियानः प्रकाश जावड़ेकर
राहुल गांधी एक 'दिशाहीन' नेता, झूठ पर आधारित कांग्रेस का अभियानः प्रकाश जावड़ेकर

जयपुर, प्रेट्र। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिशाहीन नेता बताया है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को पता है कि वो सत्ता में नहीं आएंगे, इसलिए वो भाजपा सरकार के खिलाफ झूठ और आधारहीन बातों का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास राफेल डील को लेकर कोई भी सबूत और तथ्य नहीं हैं। कांग्रेस राहुल गांधी की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ राफेल जेट डील में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी का आरोप लगा रही है।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केवल आरोप लगाने से ही कोई भ्रष्ट साबित नहीं हो सकता है। भ्रष्टाचार के आरोपों को सिद्ध करने के लिए सबूत का होना भी जरूरी है। जब आप किसी के ऊपर आरोप लगाते हैं, तो आपके पास सबूत भी होने चाहिए। कोयला घोटाले के मामले में यूपीए सरकार के खिलाफ पक्के सबूत थे। 2014 में सत्ता से बाहर हुए कांग्रेस को सत्ता में लौटने की कोई भी उम्मीद नहीं है। इसलिए कांग्रेस ने झूठ बोलने की नई रणनीति तैयार की है।

केंद्र सरकार के पिछले साढ़े चार के कार्यकाल के दौरान एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। कांग्रेस के आरोप बेबुनियादी और झूठे हैं। कांग्रेस भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकती है।

प्रकाश जावड़ेकर ने राफेल डील में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इंकार किया। उन्होंने उलटे कांग्रेस पर रक्षा सौदों में दलाली खाने का आरोप लगाया। झूठ हजार बोलने के बाद भी झूठ ही रहेगा। चाहे उसके कितनी बार भी दोहराया जाए। 

chat bot
आपका साथी