Rajasthan: उदयपुर में पुलिस निरीक्षक ने कर्तव्य के आगे साले को भी नहीं बख्शा

Rajasthan पुलिस निरीक्षक का साला प्रतिबंध के बावजूद मादड़ी क्षेत्र के बाजार में घूम रहा था। प्रतापनगर थाने के कांस्टेबल मोहन सिंह और जोरावर सिंह ने उसे बिना काम के बाजार में घूमते देखा तो उसे अन्य कुछ युवकों के साथ क्वारंटाइन कर दिया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:18 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:18 PM (IST)
Rajasthan: उदयपुर में पुलिस निरीक्षक ने कर्तव्य के आगे साले को भी नहीं बख्शा
उदयपुर में पुलिस निरीक्षक ने कर्तव्य के आगे साले को भी नहीं बख्शा। फाइल फोटो

उदयपुर, संवाद सूत्र। कहावत है सारी खुदाई एक तरफ तो जोरू का भाई एक तरफ। यह कहावत अकसर चरितार्थ होती रहती है, लेकिन उदयपुर के पुलिस निरीक्षक ने कर्तव्य के आगे इस कहावत को फेल साबित कर दिया। मामला उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र से है, यहां विवेक सिंह पुलिस निरीक्षक हैं। शनिवार शाम छह बजे उनका साला प्रतिबंध के बावजूद मादड़ी क्षेत्र के बाजार में घूम रहा था। प्रतापनगर थाने के कांस्टेबल मोहन सिंह और जोरावर सिंह ने उसे बिना काम के बाजार में घूमते देखा तो उसे अन्य कुछ युवकों के साथ क्वारंटाइन कर दिया। शनिवार रात को प्रतापनगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक विवेक सिंह ने बिना काम पकड़े गए लोगों की सूची देखी तो वह चौंक उठे, उसमें उनका साला भी शामिल था।

यह बात जैसे ही उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को लगी कि वह उनके साले की रिहाई के लिए क्वारंटाइन होम के इंचार्ज इसी थाने के उप निरीक्षक को फोन करने लगे कि थानाधिकारी विवेक सिंह ने उन्हें रोक दिया। विवेक सिंह ने पुलिस के कर्तव्य को तरजीह दी तथा अपने साले को क्वारंटाइन होम से छुड़ाने से इनकार कर दिया। क्वारंटाइन लोगों की कोरोना की जांच कराई गई तो थानाधिकारी विवेक सिंह का साल भी पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया है। थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि थाने की टीम सरकार के नियमों की सख्त पालना में जुटी है। इसी दौरान उनकी पत्नी का भाई भी पकड़ा गया। उसने भी उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया, इससे खुशी हुई। यदि वह उनका नाम बता देता तो शायद उनके अधीनस्थ कांस्टेबल अपने कर्तव्य से डिग जाते। 

गौरतलब है कि कोविड-19 की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इस दौरान उदयपुर का नारायण सेवा संस्थान कोरोना पॉजिटिव लोगों को मुफ्त एनएसएस कोरोना किट प्रदान कर रहा है। यह किट उन सभी रोगियों को दी जा रही है, जो अपने लैब सर्टिफिकेट्स, एनएसएस कोरोना किट में बताई गई दवाओं व अपने डॉक्‍टर्स द्वारा दी गई मेडिकल स्लिप के साथ संस्थान से संपर्क कर रहे हैं। इसके लिए संस्थान ने 9649499999 नंबर भी जारी किया है। एनएसएस कोरोना किट में मल्टीविटामिन टैबलेट्स के साथ अजीथ्रोमाइसिन, टैबलेट आइवरमेक्टिन, टैबलेट डी 360 के साथ पैरासिटामोल, डॉक्सी कैप्सूल और विटामिन की गोलियां शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी