राजस्थान में कोविड के हालात को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल एक माह के लिए स्थगित

पेट्रोल पंप संचालन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि आम लोगों को परेशानी में नहीं लाना चाहते। हड़ताल होने पर आवश्यक सेवाएं भी बाधित होती है इस कारण निर्णय लिया है। उधर सरकार और पेट्रोल पंप संचालकों के बीच 24 घंटे खोलने की भी सहमति बन रही है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:37 PM (IST)
राजस्थान में कोविड के हालात को देखते हुए  पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल एक माह के लिए स्थगित
राजस्थान में पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों से ज्यादा पेट्रोल व डीजल पर वैट है।

 जागरण संवाददाता, जयपुर : राजस्थान में पेट्रोप पंप संचालकों की 25 अप्रैल को होने वाली हड़ताल एक माह के लिए स्थगित कर दी गई है। प्रदेश में कोविड के हालात को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। पेट्रोल पंप संचालन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड के दिनों में आम लोगों को परेशानी में नहीं लाना चाहते। हड़ताल होने पर आवश्यक सेवाएं भी बाधित होती है, इस कारण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का रूख भी कई मांगों पर सकारात्मक नजर आ रहा है।

उधर राज्य सरकार और पेट्रोल पंप संचालकों के बीच 24 घंटे खोलने को लेकर भी सहमति बन रही है। अबतक सरकार ने रात 8 बजे तक ही पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति दे रखी है, लेकिन अब 24 घंटे खोलने को लेकर सहमति बनी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालक राज्य सरकार से वैट कम करने की मांग कर रहे है। इनका कहना है कि राजस्थान में पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों से ज्यादा पेट्रोल व डीजल पर वैट है। इस कारण यहां देश का सबसे महंगा पेट्रोल व डीजल बिकता है। दर अधिक होने के कारण पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोग वहीं पेट्रोल व डीजल लेकर आते हैं । ऐसा ही सीमावर्ती गांवों के लोग भी करते हैं।

chat bot
आपका साथी