महात्मा गांधी के मार्ग पर गहलोत सरकार का बनेगा शांति व अंहिसा विभाग, राष्ट्रपिता के जीवन दर्शन का होगा प्रचार

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्यअहिंसा व शांति के सिद्धांतों को सरकारी कार्यप्रणाली में समाहित करने करने के लिए शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ का गठन

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:48 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:48 AM (IST)
महात्मा गांधी के मार्ग पर गहलोत सरकार का बनेगा शांति व अंहिसा विभाग, राष्ट्रपिता के जीवन दर्शन का होगा प्रचार
महात्मा गांधी के मार्ग पर गहलोत सरकार का बनेगा शांति व अंहिसा विभाग, राष्ट्रपिता के जीवन दर्शन का होगा प्रचार

जयपुर, नरेन्द्र शर्मा। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा व शांति के सिद्धांतों को सरकारी कार्यप्रणाली में समाहित करने करने के लिए शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ का गठन किया है। राजस्थान देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने इस तरह का प्रकोष्ठ बनाया है। यह प्रकोष्ठ आगामी दिनों में एक विभाग के रूप में स्थापित होगा। प्रत्येक शनिवार को सरकारी स्कूलों में नो स्कूल बैग डे के दिन बाल सभाओं में महात्मा गांधी सहित अन्य महापुरूषों के बारे में स्टूडेंट्स को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश व देश के प्रमुख विचारकों को स्कूलों में आमंत्रित किया जाएगा। 

सीएम गहलोत का कहना है कि शांति एवं अंहिसा विभाग का काम प्रदेश में महात्मा गांधी के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार व नई पीढ़ी को इनके बारे में जानकारी देना होगा। गहलोत सरकार ने तय किया है कि स्कूलों में एवं कॉलेजों में महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय खोले जाएंगे, इनमें राष्ट्रपिता से जुड़े साहित्य उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों के साथ ही निजी शिक्षण संस्थाओं को भी अपनी लाइब्रेरी में गांधी जी से जुड़े साहित्य रखने के लिए कहा जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में महात्मा गांधी के विचारों को लेकर विशेष कक्षाएं लगाई जाएगी, जिनमें उनके सिद्धांत एवं जीवन के बारे में विचारक स्टूडेंट्स को अवगत कराएंगे।

गहलोत का कहना है कि महात्मा गांधी अपने आप में एक विषय है, जिसके बारे में नई पीढ़ी को जागरूक करना आवश्यक है। सरकार ने तय किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी महात्मा गांधी के विचार आमजन तक पहुंचाए जाएंगे। इसके तहत गांधी जी के जीवन दर्शन, विचार, सिद्धांत एवं जीवनी के बारे में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम,फेसबुक एवं यूट्यृब के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।

प्रत्येक शनिवार को सरकारी स्कूलों में नो स्कूल बैग डे के दिन बाल सभाओं में महात्मा गांधी सहित अन्य महापुरूषों के बारे में स्टूडेंट्स को अवगत कराया जाएगा । इस दौरान प्रदेश व देश के प्रमुख विचारकों को स्कूलों में आमंत्रित किया जाएगा । 

chat bot
आपका साथी