Rajasthan: अमेरिका के लोगों से ठगी के आरोप में तीन युवतियों सहित नौ गिरफ्तार

Rajasthan राजस्थान पुलिस ने अमेरिकी लोगों से ठगी के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें मुंबई की तीन युवती भी शामिल हैं। ये लोग अब तक 15 लाख लोगों के फोन का डेटा चुरा चुके थे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 07:51 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 07:51 PM (IST)
Rajasthan: अमेरिका के लोगों से ठगी के आरोप में तीन युवतियों सहित नौ गिरफ्तार
अमेरिका के लोगों से ठगी के आरोप में तीन युवतियों सहित नौ गिरफ्तार। फाइल फोटो

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान में डूंगरपुर जिला पुलिस ने अमेरिकी लोगों से ठगी के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुंबई की तीन युवती भी शामिल हैं। ये लोग अब तक 15 लाख लोगों के फोन का डेटा चुरा चुके थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग खुद को अमेजन कंपनी का कस्टमर आफिसर बताकर ठगी करते थे। डूंगरपुर के पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अमेरिकन नागरिकों से ठगी के मामले में पुलिस ने शांताक्रूज, मुंबई ईस्ट निवासी केरिसा किनी (19), नाला सुपारा वेस्ट मुंबई निवासी जारा शेख (19) पुत्री इस्माइल शेख तथा रूथ फेलीक्स डिमेलो (19) को गिरफ्तार किए जाने के अलावा नाला सुपारा वेस्ट मुंबई निवासी कुणाल (24) पुत्र विनोद विश्राम कांदीवली मुंबई ईस्ट निवासी लक्ष्मण नेगी (26) पुत्र भगत सिंह नेगी गढ़वाल, गोरेगांव ईस्ट मुंबई निवासी कल्पेश (28) पुत्र रूपेश नायक काम रेड्डी हैदराबाद हाल कुरला कपाड़िया मुबंई निवासी रितेश (21) पुत्र सायलू सुनकारे, भायंदर वेस्ट ठाने मुम्बई निवासी बाथम जूलिएस रोड्रिक्स और डूंगरपुर जिले के जेठाना-सागवाड़ा निवासी रोशन (25) पुत्र मोतीलाल कलाल को गिरफ्तार किया है।

इस तरह शुरू की ठगी

पुलिस ने इनके खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है और इनसे पांच लैपटाप जिनमें विशेष कालिंग एप लोड था बरामद किए हैं। इनके अलावा आठ एंड्राइड मोबाइल, चार्जर, एक फाइबर लाइन नेट कनेक्शन बरामद किया है। ठगों की ओर से बनाई गई देट्स देम नाम की वेबसाइट की जांच साइबर टीम कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डूंगरपुर जिले का जेठाना गांव का रोशन कलाल की मुलाकात एक साल पहले मुंबई के बाथम जूलिएस के साथ हुई थी। उस समय बाथम डूंगरपुर के एक होटल में रुका था। बाथम ने रोशन से एक काल सेंटर खोलने के लिए मदद करने की बात कही थी। रोशन ने मुंबई के इन शातिर ठगों को किराए पर मकान दिलाया। इन लोगों को खाने-पीने से लेकर जरूरत से सभी सामान भी रोशन ही दिलाता था। पुलिस ने बताया कि 26 अक्टूबर से यह गैंग सागवाडा आ गई थी और ठगी का काम शुरू किया था।  

chat bot
आपका साथी