Rajasthan: संपत्ति के लिए भतीजे ने की वृद्ध चाचा की हत्या

Murder In Chittorgarh. राजस्थान के चित्तौड़गड़ में संपत्ति के लिए वृद्ध की हत्या का मामला सामने आया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 09:05 PM (IST)
Rajasthan: संपत्ति के लिए भतीजे ने की वृद्ध चाचा की हत्या
Rajasthan: संपत्ति के लिए भतीजे ने की वृद्ध चाचा की हत्या

उदयपुर, संवाद सूत्र। Murder In Chittorgarh. राजस्थान में  चित्तौड़गढ़ जिले में शुक्रवार अलसुबह एक युवक ने अपने वृद्ध चाचा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना राजस्थान में  चित्तौड़गढ़ शहर के करीबी लालजी का खेड़ा गांव की है। यहां शुक्रवार अलसुबह वृद्ध मोहनलाल जोधा की हत्या कर दी गई। इसकी सूचना ग्रामीणों के जरिए पुलिस को मिली। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वृद्ध अपनी पत्नी के साथ रहता था, उसके कोई संतान नहीं थी। बताया गया कि मोहनलाल और उसके छह अन्य भाई पास-पास के मकान में रहते थे। पुलिस गतिविधि के दौरान उसके परिजन भी वहां मौजूद थे। इस दौरान मोहनलाल का भतीजा बाबूलाल पुत्र गोपीलाल जोधा भी मौजूद था। वह पुलिस की जांच के दौरान हर बात को जानने में ज्यादा ही रुचि ले रहा था। इस कारण पुलिस को उस पर शक हुआ।

पुलिस ने बाबूलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा भी हो गया। उसने पुलिस की कड़ाई के बाद के बाद स्वीकार कर लिया कि उसी ने अपने चाचा की हत्या की। उसकी निगाह अपने चाचा की संपत्ति पर थी और वह चाहता था कि चाचा की मौत के बाद वह चाची के साथ रहता और चाची अपनी सारी

संपत्ति उसके नाम कर देती। जिसके चलते वह शुक्रवार अलसुबह अपने चाचा के घर पहुंचा और सोते चाचा का गला घोंटकर उनकी जान ले ली। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि बाबूलाल अपने चाचा से रंजिश भी रखता था। उसके गांजे की खेती करने पर चाचा ने पुलिस को सूचना दे दी थी, जिससे पुलिस ने उसको गिरफ्तार भी किया था। 

chat bot
आपका साथी