Rajasthan: उदयपुर में बुजुर्ग दंपती की हत्या

Rajasthan उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। शनिवार देर सुबह तक वह अपने मकान के बाहर नहीं निकले तब इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी और पुलिस को घटना से अवगत कराया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 07:07 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 07:07 PM (IST)
Rajasthan: उदयपुर में बुजुर्ग दंपती की हत्या
उदयपुर में बुजुर्ग दंपती की हत्या। फाइल फोटो

उदयपुर, संवाद सूत्र। Rajasthan: राजस्थान में उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। शनिवार देर सुबह तक वह अपने मकान के बाहर नहीं निकले, तब इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी और पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि फलासिया थाना क्षेत्र के कोल्यारी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग देवीलाल और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (64) की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। देवीलाल की किसी चीज से वारकर जान ले ली गई, जबकि पुष्पा देवी का गला घोंटा गया। बुजुर्ग दंपती के कोई संतान नहीं है और दोनों लंबे समय से एक साथ घर में रह रहे थे। देवीलाल अपने घर में किराने की दुकान चलाता था और लोगों को ब्याज पर पैसा देता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपित देवीलाल के मकान में छत के रास्ते से घुसे तथा मुख्य गेट से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने मौका निरीक्षण करने के साथ उदयपुर से एफएसएल टीम को बुलाया। डॉग स्क्वायड के जरिए आरोपितों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। आरोपितों की संख्या भी दो से ज्यादा होने की आशंका है। घर का सामान बिखरा हुआ है। ऐसे में लूट की मंशा से ही वारदात को अंजाम देने का शक है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके नजदीकी रिश्तेदार को सौंप दिए गए।

घर का मुख्य दरवाजा खुला था

शनिवार सुबह देवीलाल और उनकी पत्नी पुष्पा घर से बाहर नहीं नजर आए तो पड़ोसियों ने उन्हें बाहर बुलाने के लिए आवाज लगाई। जब कोई जबाव नहीं मिला तो पड़ोसी घर में गए और दंपती के शव पड़े देख पुलिस को सूचित किया था। पुलिस अधीक्षक ने यह भी आशंका जताई कि इस दोहरे हत्याकांड में किसी परिचित का भी हाथ संभव है, जिसने जेवरात और नकदी लूट के लिए यह वारदात की। इसको लेकर पड़ताल जारी है। 

chat bot
आपका साथी