MS Bitta In Jodhpur: बिट्टा बोले, नागरिकता कानून पर शोर मचाने वालों की दाल में कुछ काला

MS Bitta In Jodhpur. एमएस बिट्टा ने खुद को कांग्रेसी बताते हुए भी मौजूदा सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय की प्रशंसा करते हुए गोली का जवाब गोली से दिए जाने की पैरवी की।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 05:07 PM (IST)
MS Bitta In Jodhpur: बिट्टा बोले, नागरिकता कानून पर शोर मचाने वालों की दाल में कुछ काला
MS Bitta In Jodhpur: बिट्टा बोले, नागरिकता कानून पर शोर मचाने वालों की दाल में कुछ काला

जोधपुर, जेएनएन। MS Bitta In Jodhpur. नागरिकता कानून को लेकर जो दल शोर मचा रहे हैं, उनकी दाल में कुछ काला है। यह नया भारत है और इसमें नई सोच और नए विचारों के साथ ही आगे बढ़ा जा सकता है, इसलिए जब कोई भारत माता की जय और वंदे मातरम नहीं बोलता है, तब ही उस पर शक होता है जो जायज भी है। यह कहना है ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा का। देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले परिवारों की हौसला अफजाई के लिए जोधपुर आए हुए थे। इस मौके पर 12 शहीदों के परिवारों को फाल्कन ग्रुप की ओर आर्थिक संबल प्रदान किया गया।

गुजरात की फॉल्कन ग्लोबल ग्रुप की ओर से शहीदों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के कार्यक्रम के अवसर पर एमएस बिट्टा ने खुद को कांग्रेसी बताते हुए भी मौजूदा सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय की प्रशंसा करते हुए गोली का जवाब गोली से दिए जाने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि सीमा पार से आतंकवाद का खात्मा करने के लिए यह फार्मूला कारगर साबित हुआ है। अनुच्छेद 370 के बाद आतंकवाद के ऊपर लगाम लगी है। शहादत पर लगाम लगी है। देश में अनुच्छेद 370, राम मंदिर जैसे महत्वपूर्ण फैसले बड़ी समझदारी के साथ निपटाए गए हैं। ऐसे में अब पापुलेशन कंट्रोल बिल पर भी गंभीरता से विचार करने की जरूरत है और जनसंख्या नियंत्रण कानून को प्रभावी रूप से अमल में लाना चाहिए। देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों के परिवार जनों को संबोधित करते हुए बिट्टा ने इसे वीरों की धरती बताया और शहादत पर पूर्ण विराम लगने की प्रार्थना भी की।

फाल्कन ग्रुप की अनूठी परंपरा

फॉल्कन ग्रुप के सीएमडी धीरजलाल सुवागिया के अनुसार राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को उद्घाटन के मौके पर ना बुला कर कंपनी ने सदैव इस देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को महत्व दिया है। संस्थान ने इससे पहले अहमदाबाद बड़ौदा बेंगलुरू सहित अन्य स्थानों पर भी आउटलेट के मुहूर्त के अवसर पर शहीद के परिवारों को महत्त्व देकर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किया है, जिससे कि राष्ट्रधर्म में सहयोग किया जा सके। फॉल्कन ग्रुप की ओर से अभी तक 35 से अधिक परिवारों को सम्मानित किया जा चुका है। इसी कड़ी में जोधपुर में 12 शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया और प्रति परिवार 25000 की राशि सहयोग रूप में प्रदान की गई।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी