Mohan Bhagwat Jodhpur Visit: संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जोधपुर में वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ की चर्चा

Mohan Bhagwat Jodhpur Visit आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को संघ के जागरण व संगठन से जुड़े वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ चर्चा की और संघ के कार्यों की समीक्षा की। मोहन भागवत एक दिन के दौरे पर बाड़मेर भी जाएंगे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:37 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:37 PM (IST)
Mohan Bhagwat Jodhpur Visit: संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जोधपुर में वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ की चर्चा
जोधपुर में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत। फोटो जागरण

जोधपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान में जोधपुर प्रवास पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को संघ के जागरण व संगठन से जुड़े वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ चर्चा की और संघ के कार्यों की समीक्षा की। जोधपुर प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा ने बताया कि बैठक में जोधपुर प्रांत के शासकीय 10 जिलों में संघ रचना के 21 जिलों के आए संगठन श्रेणी के शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था प्रमुख तथा जागरण श्रेणी के सेवा, संपर्क व प्रचार कार्य विभाग के प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सरसंघचालक ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अनौपचारिक संवाद किया। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम (राजस्थान) क्षेत्र कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान जोधपुर आए अखिल भारतीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन, राजस्थान क्षेत्र संघचालक डा रमेश अग्रवाल , क्षेत्र कार्यवाह हनुमान सिंह, क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख मनोज कुमार व क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल सहित प्रांत टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दोपहर में मोहन भागवत सह प्रांत कार्यवाह बंशी लाल के निवास भी गए। इसके साथ ही मैदान पर आरंभ हुई सभी शाखाओं की स्थिति, दूसरी लहर में प्रभावित समाज जनों को स्वयंसेवकों द्वारा आवश्यक संबल प्रदान कार्य, संभावित स्थिति पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण, शाखाओं के विस्तार व शाखा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण योजना व स्यंवसेवकों द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, सहित ग्राम विकास, कुटुंब प्रबोधन गौ संवर्धन के कार्यों पर चर्चा व समीक्षा करेंगे।

बाड़मेर भी जाएंगे भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत चार दिन के दौरे पर जोधपुर में हैं। इसके बाद भागवत एक दिन के दौरे पर बाड़मेर में जाएंगे। बाड़मेर में भी वे संघ के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके साथ सरहदी इलाकों से जुड़े विविध मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भागवत का सड़क मार्ग से बाड़मेर जाने का कार्यक्रम है। गौरतलब है इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उदयपुर का भी दौरा किया था।

chat bot
आपका साथी